फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sadhguru Nanak Pavaliya, Miti Dhud Jag Jagan Hoya ...

भागूवाला गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन के साथ मनाया प्रकाशोत्सव

Tue, 15 Dec 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sadhguru Nanak Pavaliya, Miti Dhud Jag Jagan Hoya ...
भागूवाला में गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर भजन-कीर्तन करते रागी जत्था कलाकार। - फोटो : NAZIBABAD
सद्गुरु नानक प्रकटिया, मिटी धुंध जग चानन होया...
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। गुरुद्वारा श्री नानक सिंह सभा भागूवाला की ओर से गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर अखंड पाठ और शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया।
भागूवाला के गुरुद्वारा श्री नानक सिंह सभा की ओर से गुरुनानक देव के 551 वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा परिसर में अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया। गुरुद्वारे के ग्रंथी सरदार परमजीत सिंह ने प्रथम गुरु नानक देव के मानवता और धर्म रक्षा के लिए किए गए कार्यों, त्याग और बलिदान को अविस्मरणीय बताया। अखंड पाठ में क्षेत्रीय सिख संगत ने भाग लिया। रागी जत्थे के भाई अवतार सिंह और साथियों ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। प्रकाशोत्सव आयोजन में सद्गुरु नानक प्रकटिया, मिटी धुंध जग चानन होया.. शबद सुन संगत झूम उठी।

अखंड पाठ के बाद प्रसाद स्वरूप लंगर बरताया गया। प्रकाशोत्सव आयोजन में सरदार धर्मपाल सिंह, सोहन सिंह, हरनाम सिंह, नवनीत सिंह, बिशन सिंह सहित अनेक सिख समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed