{"_id":"61f2dd0611e13f4095204262","slug":"saddam-wrestler-won-wrestling-nazibabad-news-mrt5748409128","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अंबावता की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अंबावता की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। भाकियू अंबावत की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नजीबाबाद निवासी सद्दाम ने जीता।
भाकियू अंबावत की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाध्यक्ष शिव कुमार सहरावत ने फीता काटकर किया। जाहिद पहलवान की देखरेख में हुए कुश्ती के फाइनल मुकाबले में नजीबाबाद निवासी सद्दाम ने नांगलसोती निवासी संजीव पहलवान को पराजित किया। इससे पूर्व हुए मुकाबलों में जीतपुर निवासी हर्ष ने चंदक के शिव को पराजित किया। शहजादपुर निवासी सानू और नजीबाबाद निवासी गुलफाम, नांगलसोती निवासी साजिद और चमरौला निवासी शैलभ, अभीपूरा निवासी रिवानी और पचेंडा की हर्षिता के बीच कुश्ती मुकाबले बराबरी पर रहे। मुख्य अतिथि डॉ. गौरव राठी व संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सहरावत ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में भाकियू अंबावत के जिला महासचिव डोरीलाल पहलवान, कपिल, मंगू सिंह, विकास कुमार आदि सहयोग रहा। संवाद