फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sadak hadson mein kishore sahit do ki maut

सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत

Mon, 12 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
sadak hadson mein kishore sahit do ki maut
बिजनौर में सड़क दुर्घटना में हुए घायल का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर/अफजलगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक और एक किशोर की मौत हो गई। इनके अलावा बच्ची समेत पांच घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर के गांव बरूकी निवासी कलवा, उसका साथी गांव बकली निवासी सोनू व बढ़ापुर क्षेत्र निवासी पिंकू (35) के साथ रविवार शाम किरतपुर के मोहल्ला वलीपुरा में एक मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गए थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 12 बजे तीनों एक ही बाइक से बिजनौर आ रहे थे। नजीबाबाद रोड पर गांव मुढ़ाला के पास उनकी बाइक व स्कॉर्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइक पिंकू चला रहा था। हादसे में पिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। कलवा व सोनू घायल हो गए। किरतपुर पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। सोनू को मेरठ रेफर किया गया है। कार बसपा के एक प्रत्याशी की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिंकू के सिर में चोट लगी थी। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। उधर, अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव भूतपुरी में रविवार शाम सड़क पार करते कार की चपेट में आकर घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। 


गांव दल्लीवाला निवासी रोहताश सिंह ने बताया कि 10 वर्षीय पुत्र हिमांशु सड़क पार कर रहा था। इस दौरान अफजलगढ़ की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे हिमांशु घायल हो गया। उसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed