Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sabotage in under construction house near Amangarh, BJP MLA accused

Bijnor News: अमानगढ़ के पास निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़, भाजपा विधायक पर आरोप

Mon, 16 Jan 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 16 Jan 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sabotage in under construction house near Amangarh, BJP MLA accused
बजनौर में पत्रकारों से वार्ता करती भाजपा नेत्री अनिता चौहान।
बिजनौर। अमानगढ़ रेंज के पास एक निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ की गई। क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। भाजपा नेत्री और उनके रिश्तेदार ने प्रेसवार्ता कर अपनी पीड़ा सुनाई और विधायक समर्थकों गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि पर्यटन के लिहाज बेशकीमती हो चुकी जमीन पर क्षेत्रीय विधायक की नजरे टिकी हैं। उधर मामले में वन विभाग ने चार दिन पहले निर्माण को एनओसी देने के बाद अब मकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

रविवार को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनीता चौहान और उनके रिश्तेदार लव कुमार की ओर से प्रेस वार्ता की गई। जिसमें धामपुर की रहने वाली अनीता चौहान ने आरोप लगाया कि वे अपने रिश्तेदार लव के निर्माणाधीन मकान पर गई थी। आरोप है कि शनिवार की शाम क्षेत्रीय विधायक के समर्थक वहां पहुंचे। जिन्होंने उनके ड्राइवर को भी बंधक लिया। इसके बाद गाली गलौज करते हुए ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मारते हुए मकान में तोड़फोड़ की गई। जिन्होंने मकान निर्माण नहीं करने की धमकी दी। आरोप है कि निर्माण में लगे मजदूरों को भी भगा दिया गया। पास में ही एक डेरे पर पहुंचकर उन्होंने जान बचाई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सात महीने से मकान निर्माण चल रहा है लेकिन कई बार रुकवाया जा चुका है। मामले में डीएम और सीडीओ को अवगत कराने के बाद अब निर्माण फिर से शुरु हुआ था। लव कुमार ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगा। आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक की इस जमीन पर नजरे टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप निराधार, विभाग ने की कार्रवाई:
विधायक बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की है। वन विभाग ने ही कार्रवाई की है। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं।

मकान की एनओसी थी, शिकायत रिसॉर्ट की हैं: डीएफओ
डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि हमने वहां निजी मकान बनाने के लिए एनओसी दी थी। ग्रामीणों और कुछ नेताओं की ओर से रिसॉर्ट बनाने की शिकायत मिली हैं। इसलिए काम रुकवा दिया है। क्योंकि कमेटी की अनुमति से ही व्यवसायिक गतिविधि शुरू हो सकती है।


मकान स्वामी के खिलाफ केस दर्ज
इसी मामले में डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गश्त के दौरान केहरीपुर जंगल की वन चौकी के समीप प्राकृतिक संवेदनशील क्षेत्र में निर्माण कार्य होता देखा। जहां कुछ लोग उच्च अधिकारियों के रोक के बावजूद अपने खेत में व्यवसायिक गतिविधियों हेतु रिसोर्ट का निर्माण करा रहें थे। उन्होंने नियमावली व उच्चाधिकारियों का हवाला देते हुए निर्माण कार्य को रुकवाने का प्रयास किया। इस पर मौके पर मौजूद लव कुमार व विपिन कुमार पुत्रगण विजयपाल ने लाठी डंडों से हमला कर डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव व वनकर्मी मनोज कुमार को घायल कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने मुकदमा दर्ज किये जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed