फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rural development fund will be utilized properly

ग्राम विकास निधि का होगा सदुपयोग

Sat, 07 Aug 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rural development fund will be utilized properly
नांगलसोती के गांव दिनौड़ी में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को सम्मानित करते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
ग्राम विकास निधि का होगा सदुपयोग
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्रामीणों को ग्राम विकास निधि के शत प्रतिशत उपयोग से गांवों का विकास करने का आश्वासन दिया। दिनौड़ी के ग्रामीणों ने गांव पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह का स्वागत किया।

शनिवार को गांव दिनौड़ी में ग्राम प्रधान सरोज सैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य ब्लॉक को भ्रष्टाचार मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में ग्रामीण जनसुविधाओं के अनुरूप विकास कार्य कराना चाहते हैं, वह ग्रामीणों की सहमति के साथ उन्हें पत्र लिखकर दे सकते हैं। जनसुविधा को देखते हुए उन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को ग्राम विकास निधि का शत प्रतिशत उपयोग से गांवों का विकास करने का आश्वासन दिया। स्वामी रामदास परमहंस की अध्यक्षता और देवेंद्र सैनी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मो. यूनुस, ग्राम प्रधान पति रविंद्र कुमार, सुनील सैनी, अरविंद, अंकुर सैनी ने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मो. आफाक, शेर सिंह, सतेंद्र कुमार, चरत सिंह, यशवंत सिंह, हरि सिंह, राम सिंह, मो. शाहिद, मो. अकबर, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed