{"_id":"68dec84eae28e7cfba00b72d","slug":"run-through-trains-should-be-given-stoppage-at-najibabad-junction-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-161767-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद जंक्शन पर रनथ्रू ट्रेनों को दिया जाए ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद जंक्शन पर रनथ्रू ट्रेनों को दिया जाए ठहराव
Fri, 03 Oct 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। मुरादाबाद और लक्सर के बीच नजीबाबाद रेलवे स्टेशन प्रमुख जंक्शन है। उत्तराखंड सीमा के लगे नजीबाबाद जंक्शन पर बिना रुके एक दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजर जाती हैं। क्षेत्रवासी लंबे अरसे से रनथ्रू ट्रेनों के नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव देने की मांग कर रहे हैं।
नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली रनथ्रू प्रमुख ट्रेनों में जम्मूतवी से वाराणसी के बीच संचालित बेगमपुरा एक्सप्रेस देहरादून से हावड़ा के बीच पांच दिन संचालित कुंभ एक्सप्रेस, देहरादून से ही हावड़ा के बीच संचालित उपासना एक्सप्रेस प्रमुख ट्रेनें हैं। इनके अतिरिक्त जम्मूतवी से हावड़ा के बीच दोनों दिशा से तीन-तीन दिन संचालित हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन भी बिना ठहराव के नजीबाबाद से आवागमन करती हैं। इनके अतिरिक्त जम्मूतवी से भागलपुर के बीच संचालित अमरनाथ और जम्मूतवी से गुवाहाटी के बीच संचालित साप्ताहिक लोहित एक्सप्रेस ट्रेन का भी नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं हैं।
क्षेत्रीय कारोबारी उमापति गर्ग, एमए एजुकेशन वेलफेयर एजुकेशन के चेयरमैन आसिफ मुत्तकी ने महाप्रबंधक रेलवे से रनथ्रू गुजरने वाली ट्रेनों को नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, विधायक तसलीम अहमद ने महाप्रबंधक रेलवे को नजीबाबाद स्टेशन से सीधे गुजरने वाली रनथ्रू गुजरने वाली ट्रेनों को दोनों दिशा से दो मिनट का स्टॉपेज दिए जाने की मांग की।