फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rumors about the demise of the city's famous doctors arose

शहर में उड़ी कई चिकित्सकों के निधन की अफवाह

Sat, 08 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rumors about the demise of the city's famous doctors arose
शहर के नामी चिकित्सकों के निधन की अफवाह उड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोनाकाल में एक ओर जहां हर रोज बुरी खबर मिल रही हैं, ऐसे में अफवाहों का बाजार भी गर्म है। पिछले दो दिन से शहर में कई नामी चिकित्सकों के निधन की अफवाह चल रही है। हालात यह हैं कि उन चिकित्सकों के पास दिनभर में सैकड़ों कॉल हालचाल जानने के लिए आ रही हैं। चिकित्सक भी सफाई देकर थक चुके हैं।
इन चिकित्सकों में एक नाम डॉ.रेणूसिंह का भी है। जो अफवाह उड़ने के बाद फोन सुनते सुनते सुनते दुखी हो चुकी हैं। असल में शुक्रवार को एक मैसेज फैला कि शहर के कई नामी चिकित्सक कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उनमें से कई का निधन हो गया। बस यह अफवाह जंगल में आग की तरह शहरभर में फैल गई। यहां तक कि चिकित्सक ही एक दूसरे को फोन करके इसकी सच्चाई जानने की कोशिश में लगे रहे। जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला ये सभी चिकित्सक एकदम ठीक हैं।
विज्ञापन

शहर की जानी मानी चिकित्सक डॉ.रेणू सिंह ने कहा कि मेरे पास दिनभर दर्जनों कॉल गई। मैं एकदम ठीक हूं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की। वहीं डॉ.प्रकाश सिंह कहते हैं कि अफवाहें तेजी से फैलती हैं, किसी को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed