फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ruhilkhand University: Admission date extended in first year of postgraduate

Bijnor News: स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले की तारीख बढ़ी

Thu, 24 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ruhilkhand University: Admission date extended in first year of postgraduate
बिजनौर। डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला लेने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। विद्यार्थी तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मीडिया सदस्य डॉ. मयंक कुमार के अनुसार राजकीय, अनुदानित, स्व वित्त पोषित महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2022-23 संस्थागत के स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी। अंतिम तारीख को विस्तारित करके 22 नवंबर कर दिया गया था। बताया कि विश्वविद्यालय ने छात्र हित में दाखिले की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। निर्देश प्रवेश परीक्षा से होने वाले प्रवेश को छोड़कर है।
विज्ञापन

कहा है कि स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे एमए, एमएससी, बी लिंब एम लिब, एमएस डब्लू एवं वार्षिकी विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रम हेतु ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित किए जाने की अंतिम तिथि विस्तारित करके 30 नवंबर 2022 कर दी गई है। सभी महाविद्यालयों से आनलाइन प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed