{"_id":"5e5410928ebc3ef3dc682108","slug":"ruckus-in-the-ration-shop-allocation-meeting-nazibabad-news-mrt470658620","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान आवंटन की बैठक में हंगामा, बैठक स्थागित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान आवंटन की बैठक में हंगामा, बैठक स्थागित
विज्ञापन
राशन की दुकान आवंटन की बैठक में हंगामा, बैठक स्थगित
नजीबाबाद/ जलालाबाद। ग्राम पंचायत किशोरपुर उर्फ रम्मनवाला में राशन की दुकान आवंटन के लिए एडीओ पंचायत की उपस्थिति में खुली बैठक हुई। रियासत और शमीम राशन की दुकान के दावेदार थे। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। एडीओ पंचायत ने बैठक स्थागित कर दी।
तहसील की ग्राम पंचायत किशोरपुर के राशन डीलर मोहम्मद ताहिर की करीब पांच माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। राशन की दुकान आवंटन के लिए एसडीएम संगीता के निर्देश पर सोमवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई।
ग्राम प्रधान नासिर की ओर से किशोरपुर के कल्लरवाले मजार में बुलाई खुली बैठक एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, ग्राम पंचायत सेक्रेट्री नीरज शर्मा की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व राशन डीलर मो.ताहिर का पुत्र रियासत और शमीम राशन की दुकान के दावेदार थे। दोनों पक्षों में दावेदारी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हाथापाई की स्थिति बनती देखकर एडीओ पंचायत ने खुली बैठक स्थगित कर दी। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान पक्ष के राशन डीलर दावेदार के पक्ष में कम ग्रामीण होने की स्थिति बनती देख हंगामा बढ़ गया। जिसके कारण एडीओ पंचायत को खुली बैठक स्थगित करनी पड़ी। एडीओ पंचायत ऋषि कुमार ने बताया की जल्द ही राशन दुकान आवंटन के लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक दोबारा होगी।