फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ruckus at MP's residence over ticket cut

टिकट कटने पर सांसद का आवास पर हंगामा

Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at MP's residence over ticket cut
धामपुर में बसपा सांसद गिरीश चंद के आवास का घेराव कर प्रदर्शन करते हाजी कमाल के समर्थक। - फोटो : DHAMPUR
टिकट कटने पर सांसद के आवास पर हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व में घोषित किए प्रत्याशी हाजी कमाल अहमद का टिकट काटकर पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान को दिए जाने से नाराज होकर हाजी कमाल और उनके समर्थकों ने बुधवार को धामपुर में नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद के आवास का घेराव किया। सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। उस समय सांसद अपने आवास पर नहीं थे।

सांसद आवास के घेेराव की सूचना पर उप जिला अधिकारी विजय वर्धन तोमर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे समर्थकों को वहां से खदेड़ा। अधिकारियों ने कहा कि लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कोरोना अधिनियम के तहत और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा कायम पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की सख्ती के बाद समर्थक वहां से अपने घर को वापस हो गए। उधर इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान के गांव नौरंगाबाद कैंप कार्यालय पर समर्थकों की सभा हुई। जिसमें पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने समर्थकों से चुनाव लड़ने की सहमति ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed