{"_id":"5e876aeb8ebc3e6fd31015a8","slug":"rs-500-in-the-accounts-of-women-opened-in-jan-dhan-yojana-bijnor-news-mrt4763796195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन धन योजना में खुले महिलाओं के खातों में आए 500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन धन योजना में खुले महिलाओं के खातों में आए 500 रुपये
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधानमंत्री जन धन योजना में महिला खाता धारकों के खातों में केंद्र सरकार द्वारा तीन महीने तक 500-500 रुपये भेजे जा रहे हैं। अप्रैल की किस्त पात्रों के खातों में भेजी जा रही है। जिन उपभोक्ताओं का आखिरी खाता संख्या एक एवं जीरो है, उन्हें शुक्रवार को अप्रैल की किस्त भेज दी गई। बैंकों में इन उपभोक्ताओं के खातों में आई राशि का भुगतान किया गया। सामान्य उपभोक्ताओं को रोज की तरह भुगतान किया गया।
अग्रणी जिला प्रबंधक जोगेंद्र ग्रोवर के अनुसार केवल पीएनबी में ही ऐसे करीब 36 हजार महिला उपभोक्ताओं के खातों में 500 रुपये आए हैं जिनके खाते का आखिरी अंक जीरो व एक है। बाकी बैंकों में भी उपभोक्ताओं के खातों में राशि भेजी गई है। जिला अग्रणी प्रबंधक के अनुसार उपभोक्ता खातों के आखिरी अंकों के हिसाब से ही भुगतान लेने बैंकों में जाएं। बैंकों में भीड़ न लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें।