{"_id":"67acf0483b0168fca80dd9a6","slug":"rs-19-lakh-cheated-in-the-name-of-providing-jobs-abroad-bijnor-news-c-27-1-bij1002-142882-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। गांव बोहरा निवासी युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों पर 19 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव बोहरा निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि उसके पुत्र की थाना धनौरा के गांव निवासी दो लोगों से जान पहचान थी। आरोपियों ने विदेश में अपनी जान पहचान बताते हुए उसके पुत्र को वर्किंग वीजा पर विदेश भिजवाकर अच्छे पैसे कमाने की बात कही। इसके लिए आरोपियों ने 20 लाख रुपये मांगे थे।
आरोपियों की बातों में आकर उसने चार बार में आरोपियों के बताए खाते में 19 लाख ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने उसके पुत्र को 22 जुलाई 2024 एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कनाडा का विजिटर वीजा दिया, जबकि वर्किंग वीजा देना था।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट से टोरंटो कनाडा का 22 जुलाई 2024 और टोरोंटो से दिल्ली की वापसी की टिकट 29 जुलाई 2024 को देकर कहा कि तुम वहां जाकर रुक जाना। इसके बाद वापस नहीं आना है। जब उसका पुत्र दिल्ली एयरपोर्ट पर बोर्डिंग विंडो पर पहुंचा तो पता चला की वीजा नकली है। एयरपोर्ट से उसे वापस भेज दिया गया। किसी तरह उसका पुत्र घर वापस आया।
जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके और उसके पुत्र के साथ अभद्रता, मारपीट व गाली गलौज की। ऐसा करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।