फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Royal Bengal tiger will be counted again in Amangarh

अमानगढ़ में फिर से होगी रॉयल बंगार टाइगर की गणना

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Royal Bengal tiger will be counted again in Amangarh
अमानगढ़ में फिर होगी रॉयल बंगाल टाइगर की गणना
विज्ञापन

बिजनौर। अमानगढ़ वन रेंज में फिर से रॉयल बंगाल टाइगर की गिनती की जाएगी। वन विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी महीने रेंज के वन क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगा दिए जाएंगे। इसके बाद विशेषज्ञों की टीम बाघों की गणना करेगी।

बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। देश में पहली बार बाघों की गणना कैमरों की मदद से की गई है। 2009 में पहली बार जब बाघों की गणना हुई थी तब अमानगढ़ रेंज में 12 बाघ मिले थे। लेकिन पिछले साल हुई गणना में जिले में बाघों की संख्या बढ़कर 22 हो गई थी। इसके बाद भी एक बाघिन के साथ दो शावक मिले थे। जबकि गणना में शावक नहीं दिखे थे। अमानगढ़ रेंज में पहली बार बाघों की गणना ट्रैप कैमरे से की गई थी। ट्रैप कैमरे के सामने आते ही बाघ का फोटो खिंच जाता है। इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा फोटो की गहनता से अध्य्यन करके बाघों की गणना की जाती है। कद, काठी, हाव भाव आदि के आधार पर विशेषज्ञों की टीम ने बाघों की गणना करते हैं। इस बार फिर से बाघों की गणना करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिये अमानगढ़ रेंज में 90 ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। विशेषज्ञों की टीम एक दो दिन में ही इसके लिए अमानगढ़ पहुंचने वाली है। जिस क्षेत्र में बाघ की आवक ज्यादा देखी जाती है वहां पर कैमरे लगाए जाएंगे। डीएफओ डाक्टर एम सेम्मारन के मुताबिक बाघों की गणना के लिए फिर से तैयारी की जा रही है। ट्रैप कैमरे लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed