फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robbery from injured driver in heist attack

Bijnor News: गुलदार के हमले में घायल चालक से लूटपाट

Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Robbery from injured driver in heist attack
नजीबाबाद - गुलदार के हमले में घायल दीपक। - फोटो : NAZIBABAD
गुलदार के हमले में घायल चालक से लूटपाट
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। गुलदार के हमले में सहारनपुर निवासी पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ फासले पर नजीबाबाद के निकट बदमाशों ने घायल चालक से मारपीट की और चार हजार रुपये की नकदी लूट ली।
सहारनपुर निवासी पिकअप चालक दीपक शर्मा सहारनपुर के आढ़ती विकास अरोड़ा की सब्जी लेकर काशीपुर जा रहा था। बुधवार रात 12:30 बजे हरिद्वार मार्ग पर चिड़ियापुर क्षेत्र में चालक वाहन के टायर की जांच करने के लिए रुका। जैसे ही वह वाहन से नीचे उतरा तो गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। चालक दीपक ने साहस के साथ काफी देर तक गुलदार से मुकाबला किया। लोहे की छोटी रॉड के सहारे दीपक ने गुलदार से संघर्ष किया। जिससे गुलदार वहां से भाग गया। गुलदार के हमले में दीपक के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए और कपड़े बुरी तरह फट गए।
विज्ञापन

घायल दीपक वाहन लेकर काशीपुर की ओर बढ़ा। नजीबाबाद आबादी क्षेत्र से कोतवाली मार्ग पर पहुंचते ही नहर के निकट बदमाशों ने उसके पिकअप वाहन को रोक लिया। चार बदमाशों ने मारपीट करते हुए चालक दीपक से चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। सहारनपुर के आढ़ती विकास अरोड़ा के फोन करने पर उनके परिचित नजीबाबाद निवासी आढ़ती बलराज सैनी ने देर रात घायल दीपक को स्थानीय नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed