फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robber gang leader arrested by police

लुटेरा गैंग का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा

Wed, 04 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Robber gang leader arrested by police
पुलिस की गिरफ्त में दस हजारी ईनामी बदमाश इस्लाम - फोटो : DHAMPUR
लुटेरा गैंग का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। पुलिस ने सोमवार रात छापा मारकर दस हजार का इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर लूटे ट्रैक्टर और एक स्कूटी को बरामद कर लिया है। आरोपी गैंग बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। इस गैंग के पांच सदस्य जेल में बंद हैं। पकड़ा गया बदमाश लुटेरा गैंग का सरगना था। पुलिस को काफी दिन से इसकी तलाश में दबिश दे रही थी। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं।

कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस ने सोमवार रात बदमाशों की धरपकड़ को छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने प्रयास अस्पताल के पास दबिश दी तो वहां पर बिजनौर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी इस्लाम पुत्र फुरकान को दबोच। इस्लाम पर धामपुर थाने में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के करीब 11 से अधिक मुकदमे इस्लाम के खिलाफ कोर्ट में विचाराधीन हैं। पुलिस अधीक्षक ने बदमाश की गिरफ्तारी को दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोप है कि इस्लाम ने धामपुर में बगदाद अंसार मार्ग पर गांव उदुपुरा निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर लूटा था और गांव जैतरा के पास दिलशाद कॉलोनी धामपुर निवासी एक व्यक्ति की स्कूटी व मोबाइल फोन लूटा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही से दोनों वाहनों को बरामद कर लिया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस्लाम लुटेरा गैंग का सरगना है। जो गैंग बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देता है। इस्लाम के अलावा पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है जो फिलहाल जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed