फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways buses run, relief to passengers

60 दिनों बाद चली रोडवेज बसें, यात्रियों को राहत

Fri, 09 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses run, relief to passengers
चलीं रोडवेज बसें, यात्रियों को राहत
विज्ञापन

कालागढ़। 60 दिन से बंद पड़ी उत्तराखंड रोडवेज की सेवाएं नौ जुलाई से आरंभ होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। उत्तराखंड परिवहन निगम की परिवहन सेवाएं आठ मई से कोरोना के चलते बंद हुईं थीं।
उत्तर प्रदेश द्वारा अंतर्राज्यीय परिवहन को मंजूरी मिलने के बाद कालागढ़ से बाहर जाने वाले यात्री, जिन्हें यूपी की मंजूरी न मिलने की वजह से यात्रा में परेशानी थी, उन्हें बड़ी राहत मिली है। उत्तराखंड की कालागढ़ से दिल्ली, रूद्रपुर, हल्द्वानी, कोटद्वार के लिए बसें चलने लगी हैं। गढ़वाल से कुमाऊं की यात्रा के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसों को उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर गुजरना पड़ता है। अब रोडवेज की बसें यूपी क्षेत्र से होते हुए गढ़वाल - कुमाऊं में आ जा सकेंगी।
विज्ञापन

यात्रियों शकुंतला देवी, मूर्ति देवी, आकाशदीप शर्मा, योगेश कुमार का कहना है कि कालागढ़ से जिला मुख्यालय एवं तहसील कार्यालय कोटद्वार के लिए आने-जाने में भारी परेशानी थी। राज्य हाईकोर्ट नैनीताल में स्थित होने के कारण कालागढ़ से आवागमन बहुत कठिन हो गया था। गढ़वाल एवं कुमाऊं आने जाने के लिए राज्य के तीन बॉर्डर पार करने पड़ते थे। कालागढ़, अफजलगढ़, जसपुर मार्ग व नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग पर अंतरराज्यीय बॉर्डर पर कोविड-19 गाइडलाइन को लेकर बसों का आवागमन बंद था। कालागढ़ से काशीपुर एवं कोटद्वार के लिए चली बसों में हालांकि आज पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही है फिर भी यात्रियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed