{"_id":"65301fe7909daaed4e021ab8","slug":"roadways-buses-operated-on-five-new-routes-after-the-survey-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-12810-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्वे के बाद पांच नए रूटों पर संचालित हुई रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्वे के बाद पांच नए रूटों पर संचालित हुई रोडवेज बसें
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में 14 रूटों का सर्वे पूरा होने के बाद पांच रूटों पर रोडवेज बसें संचालित कर दी गई हैं। जल्द ही कुछ अन्य रूटों पर भी बस संचालित की जाएगी।
परिवहन मुख्यालय की ओर से रूटों का सर्वे कराया गया, जहां बस संचालित की जा सकती है। परिवहन विभाग की ओर से जिले में ऐसे 14 रूटों के सर्वे के बाद पांच रूटों पर बस संचालित हो गईं हैं। धामपुर डिपो ने धामपुर-शेरकोट-हरेवली मार्ग, धामपुर-स्योहारा-सुरजननगर मार्ग पर बस संचालित कर दी है। वहीं चांदपुर डिपो ने खानपुर-चांदपुर मार्ग, बास्टा-चांदपुर मार्ग पर बस का संचालन शुरू कर दिया।
नजीबाबाद डिपो ने नजीबाबाद-किरतपुर-मौजमपुर मार्ग पर बस संचालित कर दी है। इसके अलावा बिजनौर-रावली मार्ग पर अभी सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। सड़क बनने के बाद इस मार्ग पर भी बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे किए गए 14 में से आठ रूटों पर मार्ग की स्थिति ठीक नहीं है। इन मार्गों पर बस के संचालन की स्थिति के बारे में रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
-- वर्जन::
शासन के आदेशानुसार जिले में 14 रूटों का सर्वे कराया गया। सर्वे में ठीक पाए गए पांच रूटों पर बस संचालित हो गई है। बिजनौर-रावली मार्ग पर भी बस जल्द चलाई जाएगी। जिन मार्गो में दिक्कत है, उनकी सूचना शासन को भेजी है। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर