फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways buses of Dhampur depot are not running on the prescribed route.

Bijnor News: निर्धारित रूट पर नहीं चल रहीं धामपुर डिपो की रोडवेज बसें

Sun, 26 May 2024 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses of Dhampur depot are not running on the prescribed route.
- बिजनौर डिपो पर रहता है अनावश्यक बसों का जमावड़ा
विज्ञापन

- बिजनौर डिपो के स्टेशन इंचार्ज ने लिखा धामपुर एआरएम को पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। धामपुर डिपो की बसें निर्धारित रूट पर नहीं दौड़ रही है। बिना शेड्यूल ही बिजनौर डिपो पर अनावश्यक बसें आ रही हैं। इससे बिजनौर डिपो की आय प्रभावित हो रही है। धामपुर डिपो की अनावश्यक बसों की रोकथाम के लिए स्टेशन इंचार्ज ने धामपुर को पत्र लिखा है।

मिली जानकारी के अनुसार धामपुर डिपो की करीब 25 बसें बिना शेड्यूल बिजनौर डिपो पर आ रही है। जो बिजनौर डिपो की बसों से पहले यात्रियों को बैठकर ले जाते हैं। इससे बिजनौर डिपो की आय प्रभावित हो रही है। डिपो के अधिकारियों का कहना है कि जो बस का शेड्यूल धामपुर से मुजफ्फरनगर है, वह बस बिजनौर से वापस धामपुर जा रही है। इसके अलावा चांदपुर से गजरौला चलने वाली बस बिजनौर आ रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं मुरादाबाद जाने वाली भी बिजनौर ही संचालित हो रही है। बिजनौर डिपो की बसों को यात्री नहीं मिलने से परिचालकों में लड़ाई की भी संभावना रहती है। बिजनौर डिपो स्टेशन इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि धामपुर एआरएम को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। पत्र में उनसे धामपुर डिपो की बसों का संचालन शेड्यूल के अनुसार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ प्रतिशत कम हुआ लोड फैक्टर
बिजनौर डिपो से बसों करीब 122 बसों का संचालन किया जा रहा है। ज्यादातर बसों के पहिए रोजाना घूम रहे हैं। मगर लोड फैक्टर करीब 62 आ रहा है। जबकि 70 प्रतिशत लोड फैक्टर आना चाहिए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनावश्यक बसों के संचालन से बिजनौर डिपो की आय प्रभावित हो रही है।


बिजनौर डिपो की आय अनावश्यक बसों के संचालन से प्रभावित हो रही है। जिन रोडवेज बसों का बिजनौर डिपो में शेड्यूल नहीं है, वह भी आ रही हैं। इसे रोकने के लिए धामपुर एआरएम को स्टेशन इंचार्ज ने पत्र लिखा है। निर्धारित रूट पर नहीं चलने वाली बसों को रोका जाएगा। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed