फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways bus overturns, more than 12 passengers injured

रोडवेज बस पलटी, 12 से अधिक यात्री घायल

Fri, 23 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturns, more than 12 passengers injured
चंदक के पास पलटी रोडवेज बस। - फोटो : BIJNOR
रोडवेज बस पलटी, 12 से अधिक यात्री घायल
विज्ञापन

चंदक (बिजनौर)। भागूवाला से बिजनौर जा रही बिजनौर डिपो की रोडवेज बस बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पलट गई। इसमें कई यात्री घायल हो गए। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने यात्रियों को बस से निकाला और चंदक पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर घायल छह यात्रियों को बिजनौर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बिजनौर डिपो की बस संख्या यूपी 87 टी 1783 भागूवाला से बिजनौर जा रही थी। शाम करीब पांच बजे चंदक-मंडावर मार्ग पर महाविद्यालय के सामने पहुंची तो केएलएस कालेज की ओर से दो बाइकें आ गईं। बाइकों और सामने से आ रहे अन्य वाहनों को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। जिन्हें चंदक पीएचसी पर भर्ती कराया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सलीम व जितेंद्र निवासी भागूवाला, सविता व अमर सिंह निवासी गोकलपुर, दिनेश देवी निवासी केवलपुर व जितेंद्र निवासी ग्राम खेड़ा (कोतवाली देहात) को चंदक और फिर बिजनौर रेफर किया गया। इसके अलावा कुछ घायल प्राइवेट वाहन से स्वयं बिजनौर चले गए जबकि कुछ को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि बस किसी वाहन से नहीं टकराई वरना गंभीर हादसा हो सकता था। सूचना पर मौके मंडावर पुलिस अस्पताल पहुंची और यात्रियों से हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed