{"_id":"687fe09db65f87ea67085dc8","slug":"roadways-bus-going-from-chandigarh-to-tanakpur-fell-into-the-drain-one-died-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-155466-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चंडीगढ़ से टनकपुर जा रही रोडवेज बस नाले में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चंडीगढ़ से टनकपुर जा रही रोडवेज बस नाले में गिरी, एक की मौत
Wed, 23 Jul 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर-बैराज रोड पर बरसाती नाले में गिरी रोडवेज को निकालती क्रेन। स्रोत वीडियो ग्रैब
- फोटो : रोडवेज कार्यालय के बाहर रोजगार मेला में उमड़े अभ्यर्थी।
बिजनौर। चंडीगढ़ से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस रात में 2:30 बजे अनियंत्रित होकर बरसाती नाले में जा गिरी। जिसमें पिथौरागढ़ के रहने वाले यात्री सुरेश की मृत्यु हो गई। जबकि चालक-परिचालक समेत आठ लोग घायल हो गए।
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर बैराज के पास रोडवेज बस के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी लगी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बरसाती नाले में जा गिरी। बस में कुल सात यात्री सवार थे। बस नाले में गिरते ही चीख पुकार मच गई। नाले मेें गिरते ही बस में पानी भरने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को रस्सी डालकर बाहर निकलवाया। घायल हुए बस चालक, परिचालक समेेत आठ लोगों को निकालने के बाद सबसे आखिरी में पानी में डूबे एक यात्री का हाथ दिखा, जिससे खींचकर बाहर निकाला। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां सबसे आखिरी में निकले सुरेश (50) पुत्र परशुराम निवासी गांव भंडारी थाना थल जिला पिथौरागढ़ उत्तराखंड को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि अन्य को मामूली चोटें आई थी। सभी प्राथमिक उपचार के बाद अपने अपने घर चले गए।
शाम पांच बजे बस में सवार हुआ था सुरेश
पिथौरागढ़ का रहने वाला सुरेश चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे घर जाने के लिए वह चंड़ीगढ़ से टनकपुर डिपो की बस में सवार हुआ। बस में सवार होने के बाद सुरेश ने लद्दाख में रहने वाले अपने बेटे से बात की थी।
विज्ञापन
सोता रह गया सुरेश और मौत ने मार दिया झपट्टा
रात में ढाई बजे हादसा हुआ, ऐसे में बस में सवार यात्री नींद में होते हैं। अनुमान लगाया गया कि जिस वक्त बस गिरी तो सुरेश सो रहा होगा। यही कारण रहा कि वह अन्य यात्रियों की तरह बाहर नहीं निकल पाया। करीब पंद्रह मिनट तक चले रेस्क्यू के दौरान बस में लगातार पानी बढ़ रहा था, पुलिस को आखिरी वक्त पर सुरेश का हाथ नजर आया, जिसका हाथ पकड़कर निकाला गया तो वह अचेत मिला। अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिथौरागढ़ के ग्रुप से हो सकी शिनाख्त : एएसपी
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि टनकपुर डिपो की बस नाले में गिरने से आठ यात्री मामूली चोटिल हुए। एक यात्री की मौत हो गई। बताया कि जिसकी शिनाख्त मुश्किल हो रही थी, ऐसे में पिथौरागढ़ के अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुप पर मृतक के फोटो डाले गए, जिसके बाद शिनाख्त हो सकी।