फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways bus depot will be rejuvenated with Rs 2.70 crore

Bijnor News: धामपुुर - 2.70 करोड़ रुपये से होगा रोडवेज बस डिपो का कायाकल्प

Wed, 01 Mar 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus depot will be rejuvenated with Rs 2.70 crore
धामपुर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का अनुबंधित बस डिपों
- शासन से मिली मंजूरी, जल्द ही शुरू होगा कायाकल्प का कार्य
विज्ञापन

फोटो पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अनुबंधित बस डिपो का जल्द ही कायाकल्प होगा। सरकार की ओर से विधायक अशोक राणा के प्रयास के चलते इसके लिए दो करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। विधायक का कहना है कि जल्द ही धन के आवंटन के साथ डिपो के कायाकल्प का काम शुरू हो जाएगा।

विधायक अशोक राणा ने लखनऊ से फोन पर हुई वार्ता में बताया कि सरकार की ओर से अब जल्द ही धामपुर के रोडवेज बस डिपो का कायाकल्प कराया जाएगा। सीएम के आदेश पर डिपो के कायाकल्प के लिए 2.70 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर हो गई है। जल्द ही धन के आवंटन होने के साथ की निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। विधायक ने बताया कि अब तक डिपो की स्थिति बेहद बदहाल बनी है। क्षेत्र के लोगों की ओर से बार बार डिपो के कायाकल्प के मुद्दे को उठाया जा रहा था। यहां से विभिन्न गंतव्यों के लिए 60 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। करीब दो हजार से ज्यादा यात्री बसों से सफर करते है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीएल पथरिया का कहना है कि उन्हें यह तो जानकारी दी कि कायाकल्प के लिए सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है, लेकिन कायाकल्प कितनी धनराशि से होगा, इसकी जानकारी मीडिया से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed