{"_id":"5e177bba8ebc3e87f34d8e90","slug":"roadways-bus-and-car-collision-two-people-in-car-injured-nazibabad-news-mrt4629898151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बस और कार की भिड़ंत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बस और कार की भिड़ंत, दो घायल
विज्ञापन
रोडवेज बस और कार में टक्कर, कार सवार दो लोग घायल
जलालाबाद। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बस और कार की भिड़ंत में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को आसपास के लोगों ने एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया।
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जलालाबाद पीएनबी के निकट बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। कार में सवार दिल्ली निवासी चालक राजेश और गबर सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। जलालाबाद के लोगों ने घायल राजेश और गबर सिंह को कार से बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। गबर सिंह के चेहरे पर चोटें आईं हैं। बताया जाता है कि कार सवार लोग दिल्ली से कोटद्वार विवाह समारोह में जा रहे थे। घायलों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और गंतव्य के लिए रवाना हो गए।