{"_id":"5e9c7c9f8ebc3e729f68b067","slug":"roads-were-deserted-people-did-not-leave-on-the-road-unnecessarily-bijnor-news-mrt4783895180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनसान रहीं सड़कें, बेवजह सड़कों पर नहीं निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनसान रहीं सड़कें, बेवजह सड़कों पर नहीं निकले लोग
विज्ञापन

बिजनौर। ऐसा लगता है जिले में केवल छुट्टी के दिन ही लॉकडाउन का बिना किसी सख्ती के पालन होता है। रविवार को छुट्टी के दिन सड़कों पर भीड़ गायब रही। केवल जरूरतमंद लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। पुलिस सड़कों पर गश्त करती रही।
काफी लोग सब्जी, फल खरीदने की आड़ में घरों से बाहर आ रहे हैं। शहर के काफी लोग तो सुबह को जॉगिंग भी कर रहे थे। इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दो दिन से सख्ती दिखानी शुरू की थी। शनिवार को बैंकों में आने वाली भीड़ भी कम हो गई है। पुलिस की सख्ती से अब कोई सुबह के समय मॉर्निंग वॉक के लिए भी नहीं निकल रहे हैं। रविवार को बैंक बंद होने के चलते सड़क पर भीड़ न के बराबर दिखी। केवल मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आने जाने वाले लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। सिविल लाइन व मुख्य बाजार बिलकुल सुनसान दिखाई दिए। फल व सब्जी बेचने वाले ठेले भी अब दोपहर तक ही नजर आ रहे हैं। अगर पुलिस किसी दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते नहीं देखती है तो उपभोक्ताओं के साथ साथ दुकानदार को भी फटकार लगा रही है।
शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के अनुसार लॉक डाउन का अब सख्ती से पालन हो रहा है। शहर में लोग सड़क पर कम दिखाई दे रहे हैं। खेतों में काम करने वाले किसानों व मजदूरों को पुलिस कुछ नहीं कह रही है। उनके लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया जा रहा है।