{"_id":"621fbd2d4dc0167f062d5842","slug":"roads-turned-into-potholes-responsible-oblivious-bijnor-news-mrt579006044","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में तब्दील हो गई जिले की तीन सड़क, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में तब्दील हो गई जिले की तीन सड़क, राहगीर परेशान
विज्ञापन
ब्रजमोहन।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, जिम्मेदार बेखबर
बिजनौर। जिले की तीन सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इनमें मंडावर से किरतपुर, शादीपुर से नहटौर और पैजनियां से चांदपुर तक जाने वाली सड़क शामिल है। तीनों ही मार्ग पर चलना दूभर हो रहा है। तमाम शिकायतों के बाद भी इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई। वहीं शिकायत करने के बाद भी पीडब्ल्यूडी की उदासीनता के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है।
मंडावर से किरतपुर तक आने वाला मार्ग संकरा है। सिर्फ संकरा ही नहीं बल्कि इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग पर चलना बेहद मुश्किल रहता है। बाइक सवार अक्सर गड्ढों की वजह से गिरकर घायल हो जाते हैं। किरतपुर के पास दोनों ओर इस मार्ग पर कूड़ा पड़ा रहता है। सालों से इस मार्ग को बनवाने की मांग उठती रही है, लेकिन अभी तक इस मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी। आठ किमी लंबी सड़क में हजारों गड्ढे हैं।
शादीपुर से नहटौर तक गड्ढे ही गड्ढे
किरतपुर से शादीपुर तक तो सड़क की हालत ठीक है। शादीपुर पहुंचते ही आगे की सड़क नहटौर तक बेहद खराब हो गई है। पैरुवाला गांव में इस सड़क पर जगह-जगह पानी भरा रहता है। नहटौर तक इस सड़क पर चलना मुश्किल रहता है। हालांकि इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव गया हुआ है, लेकिन मालूम नहीं सड़क ठीक होने में कितना समय लगेगा।
विज्ञापन
पैजनियां से चांदपुर तक टूट चुकी है सड़क
पैजनियां से चांदपुर तक 11 किमी. लंबी सड़क में गड्ढे नहीं है बल्कि पूरी उखड़ चुकी है। जगह-जगह पत्थर उखड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। बाइक सवार इस सड़क पर चलने से भी कतराते हैं। उड़ने वाली धूल और गड्ढों की वजह से हादसों का अंदेशा बना रहता है।
क्या कहते हैं लोग...
गांव असगरपुर के रहने वाले दुष्यंत राजपूत बताते हैं कि मंडावर से किरतपुर तक मार्ग पर इतने गड्ढे हैं कि गिने भी नहीं जा सकते। सालों से सड़क टूटी हुई है, फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
बहादरपुर के रहने वाले बृजमोहन राजपूत बताते हैं कि मंडावर से किरतपुर मार्ग पर चलने के लिए कई बार सोचना पड़ता है। चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क संकरी है और टूट चुकी है।
पैहरुवाला के रहने वाले ताराचंद बताते हैं कि सड़क पूरी तरह से टूटी चुकी है। उनके गांव में बरसात ही नहीं बल्कि सामान्य दिनों में भी सड़क पर पानी भरा रहता है। लोग बचकर निकलते हैं।
आतिश बताते हैं कि चांदपुर जाना पड़ जाए तो नहटौर तक जाने में ही दिक्कत होती है। नहटौर से आगे पैजनियां तक सड़क ठीक है, इसके बाद पैजनियां से चांदपुर तक सड़क खराब है, निकलना मुश्किल रहता है।
मंडावर से किरतपुर और किरतपुर से शादीपुर होते हुए नहटौर तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। प्रस्ताव गया हुआ है, इस साल बजट मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद सड़क सुधार दी जाएगी।
- सुनील सागर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

ताराचंद्र।- फोटो : BIJNOR

आतिश।- फोटो : BIJNOR

दुष्यंत राजपूत।- फोटो : BIJNOR

मंडावर से किरतपुर मार्ग खस्ताहाल और किनारे पर पड़ा कूड़ा।- फोटो : BIJNOR

हल्दौर क्षेत्र में पैजनियां से चांदपुर खस्ताहाल हुआ मार्ग।- फोटो : BIJNOR