{"_id":"60845f168ebc3e8d5621da45","slug":"roads-in-bijnor-remained-dry-there-was-movement-in-the-streets-bijnor-news-mrt535885016","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में सड़कें रहीं सूनी, गलियों में रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में सड़कें रहीं सूनी, गलियों में रही आवाजाही
विज्ञापन
बिजनौर में साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान सिविल लाइन में रही काफी आवाजाही।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में सड़कें रहीं सूनी, गलियों में रही आवाजाही
बिजनौर। कोरोना को हराने के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का जनता ने दूसरे ही सप्ताह पालन करना बंद कर दिया है। शनिवार को लगाए गए कोरोना कर्फ्यू में सड़कों पर खूब भीड़ दिखाई दी। गली मोहल्लों में भी लोगों की खूब आवाजाही रही। भीड़ में कोविड 19 से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का भी पालन नहीं हो पाया।
कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन लगातार जनता से कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है। पिछले रविवार को कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। जनता ने इसका पूरी तरह पालन किया था। सड़कों पर कोई दिखाई नहीं दिया था। लेकिन दूसरे ही सप्ताह में कोरोना को हराने की जंग में जनता पीछे हटती दिख रही है। शनिवार को कोरोना कर्फ्यू में भी काफी लोग सड़कों पर आ गए। सिविल लाइन में रोज के मुकाबले बस कुछ ही कम भीड़ थी।
लापरवाही से लोग सड़कों पर आते रहे। गली मोहल्लों में भी लोग ऐसे ही घूमते रहे। काफी लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया था। ऐसे में जनता खुद ही कोरोना को न्यौता दे रही है। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक के अनुसार लोगों से कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। मास्क लगाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसा न करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है।