फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roads become dumping grounds around the city

कॉलोनी की सड़क से उठाकर शहर के बाहर की सड़क पर कूड़ा किया जा रहा ट्रांसफर

Sun, 09 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Roads become dumping grounds around the city
शहर के चारों ओर सड़कें बनीं डंपिंग ग्राउंड
विज्ञापन

बिजनौर। शहर के चारों ओर की सड़क ग्राम पंचायतों व नगर पालिका ने डंपिंग ग्राउंड बना दी है। घरों से निकले कूड़े को यहां पर डाला जा रहा है। महामारी के दौर में भी कूड़े के निस्तारण के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। कई जगह तो आबादी के पास ही कूड़ा पड़ा रहता है।
कोविड 19 के दौर में साफ, सफाई को भी इसके खिलाफ एक हथियार माना जा रहा है। हर शनिवार व रविवार को लगने वाले लॉकडाउन में विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है। लेकिन अभियान में कूड़े के निस्तारण का नहीं केवल कूड़े के ट्रांसफर का काम ही किया जा रहा है। कूड़े को गांवों या शहरों में सड़क से या घरों से उठाकर शहर के बाहर जाने वाली सड़कों पर डाल दिया जाता है। बिजनौर नगर पालिका ने वैसे तो कूड़ा डालने के लिए जमीन चिह्नित कर रखी है। बैराज रोड के पास कूड़ा डाला जाता है। लेकिन कई बार पालिका के कर्मचारी भी इधर उधर सड़क किनारे कूड़ा डाल देते हैं। बाजार में सुबह के समय कूड़ा जला भी दिया जाता है। नगर पालिका के पास बने गांवों में भी यही हाल है। शहर के पास की पॉश कॉलोनी में तो कूड़ा शहर की किसी कॉलोनी की तरह ही निकलता है लेकिन इसके भी निस्तारण का अब तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। बैराज रोड, नजीबाबाद रोड और रिंग रोड पर कूड़ों के ढ़ेर लगे रहते हैं। झालू रोड पर रेलवे क्रांसिंग के पास, नूरपुर मार्ग पर चक्कर रोड से पहले कूड़ा पड़ रहा है। खासतौर पर नजीबाबाद रोड पर डाला जाने वाला कूड़ा तो ग्राम पंचायतों का ही होता है।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के अनुसार पालिका का कूड़ा चिह्नित जमीन में ही डाला जा रहा है। अगर कोई कर्मचारी सड़क किनारे कूड़ा डाल रहा है या फिर कूड़ा जला रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि कई जगह ग्राम पंचायतों का कूड़ा सड़क पर डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed