फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road washed away in Ganga, traffic stalled

गंगा में बह गई सड़क, आवागमन ठप

Fri, 25 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Road washed away in Ganga, traffic stalled
गंगा में बह गई सड़क, आवागमन ठप
विज्ञापन

चांदपुर/जलीलपुर(बिजनौर)। उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों को जोड़ रहे गांव नारनौर में गंगा नदी पर बने नए पुल को जिले से जोड़ने वाली सड़क गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। पुल की सड़क क्षतिग्रस्त होने से कई राज्यों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं क्षेत्र के गांववासियों को आवागमन के साथ-साथ अपने खेतों से चारा लाना भी मुश्किल हो रहा है।
प्रदेश सरकार द्वारा जलीलपुर क्षेत्र के गांव नारनौर में गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया गया है। इस पुल से क्षेत्र के लोगों के साथ ही उत्तराखंड राज्य के कुछ जिलों के लोगों को दिल्ली, हरियाणा, मेरठ आदि जगह जाने के लिए समय व दूरी का लाभ पहुंचा था। इस पुल से उत्तराखंड राज्य के जसपुर, काशीपुर, रामनगर आदि जनपद अमरोहा क्षेत्र, मुरादाबाद क्षेत्र छजलेट आदि क्षेत्र के लोग अपने निजी वाहन से इसी पुल से होकर मेरठ, दिल्ली, हरियाणा आदि जगह जाते हैं। पुल की सड़क टूट जाने से अनेक राज्यों से जुड़े क्षेत्र के लोगों का आवागमन बंद हो गया है। लोगों को मेरठ जाने के लिए अब बिजनौर या गजरौला होकर जाना पड़ रहा है। गंगा नदी पर बने पुल से थोड़ा आगे भीकुंड गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया भी तेज पानी के बहाव में बह गई है।
विज्ञापन

करीब सौ मीटर सड़क बह गई
करीब सौ मीटर सड़क भी पानी में बहने से चांदपुर-हस्तिनापुर-मेरठ का संपर्क टूट गया है। भीकुंड गांव निवासी इंद्रपाल सिंह, सोहेल खान, सूरजभान, वेद प्रकाश, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि हमारे गांव के चारों ओर एक सप्ताह से करीब चार से पांच फीट पानी जंगलों में भरा हुआ है, जिससे अब हमारे सामने खाने के लिए राशन व सब्जी आदि की गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात
ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया का जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग की है। वहीं जलीलपुर-बिजनौर मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आनाजाना बंद है। चांदपुर कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से चांदपुर-मेरठ मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया गया है। आने जाने वाले राहगीरों को रोकने के लिए गांव नारनौर के पास पांडव नगर चौकी पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा रखी है।
लोगों के सामने ये आ रही दिक्कत
- पुल से जुड़ी सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से लोग बाइक नाव में रखकर पानी पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक नाव वहां चल रही है। नाव चालक रुपये लेकर मोटरसाइकिल को नाव में रखकर पार करा रहा है।
-दर्जनों गांव के लोग ग्रामीणों को सामान लेने बाजार जाने, पशुओं के लिए चारा लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- पुल से आगे की सड़क टूटने से उत्तराखंड के जसपुर, काशीपुर, रामनगर आदि क्षेत्र, मुरादाबाद, अमरोहा जिले के चांदपुर के निकट क्षेत्र के लोगों का मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, बागपत, हरियाणा, पानीपत, सोनीपत आदि का इस मार्ग से आने जाने का रास्ता बंद हो गया।

पानी उतरने के बाद शुरू होगा काम: अधिशासी अभियंता
अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी मेरठ अरविंद कुमार ने बताया कि सड़क पर पानी बह रहा है। पानी उतरने के बाद शीघ्र ही सड़क ठीक कराई जाएगी। बंदा टूटने से पानी का बहाव सड़क पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed