फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road accident in Bijnor: BKU block president and a three-year-old girl died, eight injured

बिजनौर में सड़क हादसा: भाकियू नेता व तीन साल की बच्ची की मौत, आठ घायल, कार के उड़े परखच्चे

Wed, 21 May 2025 02:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 21 May 2025 02:14 PM IST
सार

बिजनौर में देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अंकित निरवाल और तीन साल की बच्ची मिष्टी की मौत हुई है। हादसे में आठ अन्य घायल, कई की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
Road accident in Bijnor: BKU block president and a three-year-old girl died, eight injured
भाकियू नेता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में मंगलवार देर रात बिजनौर-मंडावर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय किसान यूनियन (राजनीतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित निरवाल (35) और एक तीन वर्षीय बच्ची मिष्टी की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुर्गंध आई तो दिल ने चेताया..., और कुछ पलों में धधक उठी कार! समझदारी से बच गया परिवार

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, अंकित निरवाल निवासी काजीवाला अपने मित्र और मंडावर स्थित बाइक शोरूम के स्वामी सुभाष के साथ स्विफ्ट कार से मंडावर की ओर जा रहे थे। कार अंकित चला रहे थे। रात लगभग 1 बजे उनकी कार हमीदपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 21 मई को आपके शहर में क्या हुआ

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग अमरोहा जिले के चौहड़पुर गांव के थे, जो हरिद्वार में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। उसी ट्रॉली में सवार मिष्टी पुत्री मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कुल आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed