फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road accident claims two lives, four injured

Bijnor News: सड़क हादसों ने छीनी दो लोगों की जिंदगी, चार घायल

Thu, 13 Feb 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Road accident claims two lives, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर/नांगलसोती। बिजनौर और नांगलसोती क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसों में सफाई कर्मी सहित दो लोगों की माैत हो गई।
पहला हादसा बिजनाैर -नगीना रोड पर पीली चाैकी के पास हुआ। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना सिखेड़ा क्षेत्र स्थित गांव धंधेड़ा का रहने वाला नूर अली ट्रैक्टर चालक के रूप में डिस्टलरी में काम करता था। रात में फैक्टरी के अंदर काम करते हुए जेसीबी ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में नूर अली गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ देर में ही नूरअली ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया।
नांगलसोती में दूसरा हादसा हुआ। चंदोक निवासी सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश सिंह (55) बुधवार की शाम करीब चार बजे अपनी बाइक से नांगल की ओर आ रहा था। दूसरी बाइक पर सवार लालपुर सोजीमल निवासी मुकीम और सुलेमान नांगल से अपने घर जा रहे थे। चंदक-नांगल मार्ग पर गांव हरचंदपुर के सामने दोनों की बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में सफाई कर्मचारी घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिजनौर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सफाई कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दूसरे बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n कंटेनर की चपेट में आकर व्यक्ति घायल : नहटौर में गांव समसपुर हुसैनपुर निवासी गंभीर (48) पुत्र लाल सिंह किसी काम से नहटौर आया था। नगर स्थित हल्दौर चौराहे के निकट नूरपुर रोड पर उसे कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर का पीछा कर चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजबहादुर पुत्र राम सिंह निवासी ब्रह्मनगर शुक्ला गंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव बताया। बताया कि वह कंटेनर में सिडकुल हरिद्वार से बाइकें भरकर उन्नाव जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed