{"_id":"588648f14f1c1ba333cf430f","slug":"rld-mla-can-go","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद में जा सकते हैं पूर्व विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद में जा सकते हैं पूर्व विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में विधानसभा चुनाव में बढ़ापुर सीट से भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह रालोद का दामन थाम सकते हैं। दिनभर यह चर्चा राजनीतिक गलियारों में तैरती रही।
बढ़ापुर सीट पर डॉ. इंद्रदेव सिंह, महेंद्रमान सिंह शेखावत, भूपेंद्र बॉबी व मुरादाबाद के सांसद कुंवर सर्वेश कुमार के बेटे सुशांत सिंह टिकट मांग रहे थे। सांसद कुंवर सर्वेश कुमार अपने बेटे को टिकट दिलाने में कामयाब रहे। इस बात से पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह व उनके समर्थक खासे नाराज हैं। 2012 के चुनाव में भी डॉ. इंद्रदेव सिंह व कुंवर सर्वेश कुमार में टिकट को लेकर ठन गई थी। बढ़ापुर सीट पर डॉ. इंद्रदेव सिंह को टिकट मिलने पर कुंवर सर्वेश कुमार ने अपनी पत्नी साधना सिंह को इस सीट पर महान दल से उतार दिया था। डा. इंद्रदेव सिंह चुनाव हार गए थे। इसके बाद से ही दोनों खेमों में वर्चस्व की जंग चली आ रही है। टिकट न मिलने से डा.इंद्रदेव सिंह का खेमा बेहद नाराज है।