फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rivers swelled due to rain in hilly and plain areas

Bijnor News: पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से उफनाईं नदियां

Wed, 12 Jul 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rivers swelled due to rain in hilly and plain areas
गंगा और मालन नदी उफान पर, कोटावाली नदी कर रही कटान
विज्ञापन

फोटो-11एनजेडबी02ए, 02बी, 02सी
मंडावली/नजीबाबाद। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से क्षेत्र की कोटावाली, मालन और गंगा नदी उफान पर रहीं। नदियों ने जहां कई बीघा कृषि भूमि का कटान किया, वहीं किसानों की कई बीघा फसलें जलमग्न हो गईं।

भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का जलस्तर मंगलवार को सुबह नौ बजे से बढ़ गया। कोटावाली नदी ने गांव रामपुर चाठा और सबलगढ़ में कहर बरपाया। नदी ने किसानों की कई बीघा कृषि भूमि का कटान किया। साथ ही फसलों को जलमग्न कर दिया। नजीबाबाद में मालन नदी और लकड़हान नदी भी उफान पर रहीं। मालन नदी ने गांव खैरुल्लापुर, शेखुपुरा आलम, साहबपुरा उमराव और लाहककला के दर्जनों किसानों की कृषि भूमि का कटान किया और फसलों को जलमग्न कर दिया।
विज्ञापन

उधर, मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से पूंडरीकला-बरमपुर संपर्क मार्ग पर दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया। नदी के एक ओर पूंडरीखुर्द, पूंडरीकला, बरकातपुर, सबलपुर बीतरा और दूसरी ओर ताहरपुर, पाड़ली, पाड़ला, बरमपुर, रायपुर, मौअज्जमपुर हैं। स्थानी पुल न होने से इन गांवों के लोग नदी से होकर आवाजाही करते है। सोमवार देर शाम एक महिला नदी में डूबने से बाल बाल बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौसपुर में जलमग्न हो गए तटबंध
नांगलसोती। क्षेत्र में गंगा नदी उफान पर रही। गांव गौसपुर में गंगा का पानी कटान सुरक्षा के लिए बनाए गए तटबंध के ऊपर से उतरा। देखते ही देखते सभी स्टड गंगा नदी में जलमग्न हो गए। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, नरेश कुमार का कहना है कि मंगलवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी तटबंधों के ऊपर से होकर गुजरा। ग्रामीण दिनभर कटान को लेकर चिंतित रहे। हालांकि गंगा नदी ने गांव की दिशा में कटान नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed