फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   rishvat lete veediyo huee vaayaral

रिश्वत लेते वीडियो हुई वायरल

Wed, 10 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 10 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
rishvat lete veediyo huee vaayaral
नांगल सोती में थाने में तैनात दरोगा ने पिता-पुत्र के विवाद में पुत्र पर लगी गंभीर धारा हटाने के साथ समझौता कराने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। दरोगा की एक दुकान पर रिश्वत लेने की यह क्लीपिंग बनी है। क्लीपिंग से थाना पुलिस पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

 नांगल थाने के गांव पुंडरी कलां निवासी रामकुमार का अपने बेटे सुनील से 25 जनवरी को जमीन को लेकर विवाद हो गया। रामकुमार के दिवंगत पुत्र अनिल के बेटे कलवा और अनमोल भी इस विवाद में कूद पड़े थे। पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान सुनील ने अपने पिता रामकुमार पर फावड़े से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। अनमोल व कलवा भी इस विवाद में घायल हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने सुनील के पास से तमंचा बरामद करके  उसका 25 आर्म्स एक्ट में चालान किया था। अनमोल व कलवा का धारा 151 में चालान कर दिया। सुनील जमानत  कराकर जेल से बाहर आ गया। सूत्रों के मुताबिक रामकुमार के मन में अपने बेटे को लेकर तरस आया और उन्होंने नांगल थाने में तैनात दरोगा विजय सिंह से सुनील की मदद करने को कहा। दरोगा ने सुनील पर लगी आर्म्स एक्ट की धारा को हटाने के साथ समझौता कराने के नाम सुनील के पिता रामकुमार से 20 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये न देने पर रामकुमार को भी किसी झूठे मामले में फंसाने की दरोगा ने धमकी दी थी। सूत्रों के मुताबिक नांगल में एक मिठाई की दुकान पर रामकुमार को बुलाकर उससे रिश्वत मांगे। रामकुमार ने 15 हजार रुपये तो दरोगा को दे दिए, बाकी बचे पांच हजार रुपये बाद में देने को कहा।


रामकुमार से 15 हजार रुपये लेने की किसी ने वीडियो क्लीपिंग बना ली। इसकी वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल कर दी गई। दरोगा की वीडियो वायरल होते ही पुलिस में खलबली मच गई। नांगल थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के मुताबिक पुंडरी कलां में बाप बेटे के बीच हुए विवाद का तो उन्हें पता है। दरोगा विजय कुमार के रिश्वत लेने की वीडियो के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह इसका पता करा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed