फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rishikesh-Bandikui Passenger commences traffic

ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर का आवागमन शुरू

Sat, 21 Apr 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 21 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh-Bandikui Passenger commences traffic
चंदक स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद। - फोटो : अमर उजाला
चंदक में सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों ट्रेन का संचालन पिछले छह माह से बंद था। 
विज्ञापन

शुक्रवार को सांसद ने चंदक स्टेशन पहुंच कर लखनऊ-सहारनपुर और ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर को झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टेशन मास्टर कान्हाराम मीणा के अनुसार रेलवे की ओर से लखनऊ-सहारनपुर व ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर को कोहरे के चलते उनका संचालन रोक दिया गया था। इससे क्षेत्रीय जनता व दैनिक यात्री बहुत परेशान हो गए थे। लोगों ने कई रेलवे के उच्च अधिकारियों से इन ट्रेनों के पुन: संचालन की मांग की थी। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भारतेंद्र सिंह से ट्रेनों के संचालन की मांग की थी। इस पर सांसद ने डीआरएम व रेलवे के उच्च अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की और रेलवे विभाग ने 15 अप्रैल से पुन: ट्रेनों के संचालन की तिथि दी थी। इस मौके पर महेश कुमार, तपराज, कामेंद्र, कल्याण सिंह, संजय कुमार, विमल कुमार आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed