फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Right now one million people are deprived of the vaccine

टीकाकरण में पिछड़ रहा जिला, युवा वर्ग भी नहीं निभा रहा है जिम्मेदारी

Wed, 13 Oct 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Right now one million people are deprived of the vaccine
अभी दस लाख लोग वैक्सीन से वंचित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार लोगों की उदासीनता की वजह से धीमी पड़ रही है। कभी जिले में 25-30 कैंप में ही 20 हजार लोगों का टीकाकरण हो जाता था और अब 135 कैंप लगाकर भी 20 हजार का आंकड़ा मुश्किल से छुआ जा रहा है। सामान्य तौर पर एक दिन में छह से सात हजार लोग ही टीकाकरण करा रहे हैं। युवा वर्ग भी टीकाकरण के प्रति उदासीन रवैया अपना रहा है।

जिले में पहले 27 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण होता था, जिसे अब संशोधित करके 26 लाख 52 हजार 619 कर दिया गया है। इन लोगों को कोरोना की दोनों डोज लगनी हैं। कोरोना टीकाकरण की शुरुआत में कैंपों में भारी भीड़ लगती थी। कहीं जितनी वैक्सीन भेजी जाती थी, उससे दोगुनी भीड़ पहुंच जाती थी। शुरुआत में केवल 45 साल से अधिक आयु के लोगों का ही टीकाकरण हो रहा था। टीकाकरण बढ़ने के साथ ही कोरोना की लहर कम हुई तो अब जनता टीकाकरण के प्रति उदासीन रवैया अपनाने लगी है। टीकाकरण कराने के लिए अब भीड़ छंटती जा रही है। पहले एक दिन में 20 हजार टीकाकरण होना सामान्य बात थी, लेकिन अब यह बहुत कम हो गया है। हाल यह है कि एक लाख से अधिक लोग तो पहली डोज लगवाने के बाद निर्धारित तिथि आने के बाद भी दूसरी डोज लगवाने नहीं आ रहे हैं। जिले में अभी 16 लाख 43 हजार 350 लोगों ने पहली और केवल चार लाख 51 हजार 59 लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

आयु वर्ग पहली डोज दूसरी डोज बचे लोग
18-44 1020974 162976 773328
45-60 396419 169396 104498
60 से ऊपर 197280 95378 131443
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं, आंकड़े दस सितंबर तक के हैं।
टीकाकरण कराकर दें सुरक्षा कवच : सीएमओ
सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल के अनुसार जिले में टीकाकरण कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण कराना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed