{"_id":"57152b894f1c1b4d6d8b4767","slug":"right-gage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकार के लिए ललकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकार के लिए ललकार
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भाकियू ने किसानों के अवशेष गन्ना भुगतान व विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जल्द एकमुश्त गन्ना भुगतान नहीं होने पर दस मई को झालू में रेल ट्रैक व रोड पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
भाकियू ने ज्ञापन में अवगत कराया है कि सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण गन्ना भुगतान को टुकड़ों में बांट दिया गया। नियमानुसार 14 दिनों के अंदर गन्ने का भुगतान न होने पर बिजनौर सहित पश्चिमी यूपी का किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। भयंकर गर्मी के बाद भी जिले की नहरें सूखी पड़ी हैं। नहरों में पानी नहीं होने से किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
वहीं, जिले में अनियमित विद्युत कटौती के चलते किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इन सब के चलते किसान करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने ज्ञापन में सभी मांगों को जल्द पूरा कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का निस्तारण न होने पर दस मई से झालू में रेल ट्रैक व सड़क दोनों को जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।। प्रदेश महासचिव चौधरी राजेंद्र कुमार, दीपक तोमर, बिरेंद्र सिंह, वेदपाल, नीरू पहलवान, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।