फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rice mill and stone crusher owner trapped in chital hunting

Bijnor News: चीतल के शिकार में फंस गया राइस मिल और स्टोन क्रशर का मालिक

Sun, 12 May 2024 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Rice mill and stone crusher owner trapped in chital hunting
अमानगढ़ में लकड़ी चोरी व ​शिकार का पकड़ा आरोपी। स्रोत वन विभाग
उत्तराखंड गांव मुंडिया कलां बाजपुर का रहने वाला है आरोपी दिलीप शर्मा
विज्ञापन

सात दिन पहले चीतल के शिकार और पेड़ काटने के आरोप में पकड़े गए थे छह साथी

संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। वन विभाग की टीम ने अमानगढ़ रेंज में पेड़ काटकर लकड़ी चोरी और चीतल का शिकार करने के आरोप में उत्तराखंड गांव मुंडिया कलां बाजपुर के दिलीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो स्टोन क्रशर, दो राइस मिल और करीब चार सौ बीघा जमीन का मालिक हैं। शौक में की गई करतूतों से वन विभाग और पुलिस की टीम भी हैरत में है।
वन विभाग की टीम ने सात दिन पहले अमानगढ़ के मौहम्मद अली पुर पट्टा घाट में चीतल के शिकार और सरकारी पेड़ काटते पकड़े छह आरोपियों रंजीत निवासी फतेहपुर धारा, फुरकान, फुर्सत, यासीन, मोहित, याकूब को गिरफ्तार किया था। जबकि उनके दो साथी संजय सिंह एवं दिलीप शर्मा फरार हो गए थे। आरोपियों के पास से दो मशीन कटर, बोरे में चीतल के सींग, जाल, कुल्हाड़ी, 21 बोटा यूकेलिप्टस, एक ट्रैक्टर, दो मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।
विज्ञापन

फरार आरोपियों में शामिल दिलीप शर्मा निवासी गांव मुंडिया कलां बाजपुर उत्तराखंड को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलीप शर्मा को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। बताया गया कि दिलीप शर्मा अपने गांव ही नहीं बल्कि क्षेत्र में भी रसूख रखते हैं। वह दो स्टोन क्रशर, दो राइस मिल, एक सीड प्लांट और 80 एकड़ कृषि फार्म का स्वामी हैं। आपराधिक प्रवृति के चलते थाना बाजपुर में उनके ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज है। अब संजय सिंह की गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed