{"_id":"65735931412d797a5a09bb36","slug":"revolver-in-hand-hunter-cap-on-head-villain-fired-five-bullets-in-10-seconds-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-15552-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाथ में रिवॉल्वर, सिर पर हंटर कैप, खलनायक ने 10 सेकेंड में दागी पांच गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाथ में रिवॉल्वर, सिर पर हंटर कैप, खलनायक ने 10 सेकेंड में दागी पांच गोली
विज्ञापन
बढ़ापुर के गांव कुआंखेड़ा में विवाद के दौरान रिवाल्वर से गोली मारता बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र। स्र
- गांव कुआंखेड़ा के गोविंद हत्याकांड का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
- खेत की मेढ़ पर लगे तारबाड़ के खंभे उखाड़ने पर तिलमिलाए बॉलीवुड एक्टर ने बरसा दी थीं गोलियां
- गोली लगने से एक युवक की मौके पर हो गई थी मौत, घायल पिता पुत्र का चल रहा इलाज
- इस हत्याकांड में थानाध्यक्ष, दरोगा और सिपाही को किया जा चुका निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एक हाथ में रिवाल्वर, दूसरे में मोबाइल फोन और सिर पर हंटर कैप पहने हुए बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया। कई फिल्मों ने विलेन का अभिनय करने वाले खलनायक ने महज दस सेकेंड में ही पांच गोली दाग दी। पल पल में चल रही गोलियों के बीच किसान परिवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला। हालांकि अब अभिनेता अपने नौकर और दो साथियों के संग जेल में बंद है।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खदरी में तीन दिसंबर को यह गोलीकांड हुआ था। इस गोलीकांड की लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुआंखेड़ा निवासी गोविंद पुत्र गुरदीप अपने खेत की मेढ़ पर लगाए गए तारबाड़ के खंभों को उखाड़ रहा है। गोविंद के पीछे बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र सिंह वीडियो बनाते हुए चल रहा है। भूपेंद्र के पीछे गोविंद के पिता गुरदीप और उसके भाई अमरीक भी हैं। किसान गुरदीप के पक्ष से भी किसी ने वीडियो बनाई।
38 सेकेंड की इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र सिंह एक हाथ में रिवॉल्वर और दूसरे हाथ में मोबाइल से वीडियो बनाते दिख रहा है। ताड़बाड़ का खंभा उखाड़ने पर भूपेंद्र सिंह अपने आगे चल रहे गोविंद को गोली मार देता है। इससे गोविंद की मौके पर ही मौत हो जाती है। दस सेकेंड में पांच गोली चलती हैं। गोली लगने से गोविंद के पिता गुरदीप और अमरीक भी घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
फिलहाल गुरदीप और अमरीक पुत्र गुरदीप का मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी अभिनेता भूपेंद्र भी अपने नौकर और दो साथियों के संग जेल में बंद है। उधर, इस हत्याकांड में बढ़ापुर थानाध्यक्ष, दरोगा और सिपाही को एसपी नीरज कुमार जादौन निलंबित कर चुके है।