{"_id":"6171b7590d3a6e7da71239ae","slug":"revised-budget-has-been-approved-by-the-state-government-bijnor-news-mrt5616841112","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत हो चुका है संशोधित बजट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत हो चुका है संशोधित बजट’
विज्ञापन

बिजनौर। बालावाली पुल का बजट संशोधित होकर 61 करोड़ 99 लाख रुपये हो गया है। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने बताया कि बालावाली-लक्सर पुल के बचाव के लिए बंदा बनाने को प्रदेश सरकार ने संशोधित बजट स्वीकृत कर दिया है। इससे पहले मूल बजट करीब 40 करोड़ स्वीकृत हुआ था। अब पुल पर शेष बजे काम शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में खादर के किसानों को पीपे के पुल, इंटर व डिग्री कॉलेज, मिनी स्टेडियम की सौगात पहले ही मिल चुकी है। बताया कि बालावाली से लक्सर को जोड़ने के लिए गंगा पर पुल का निर्माण कराया गया है। पुल को सुरक्षित रखने के लिए दोनों ओर 250-250 मीटर बंदे का निर्माण किया जाना है। इसे बनाने के लिए सरकार से बजट मांगा गया था, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे मंजूर कर दिया है। सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लिए ये बहुत बड़ी सौगात दी गई है। पुल के शुरू होने से लक्सर से हरिद्वार और सहारनपुर की दूूरी बहुत कम रह जाएगी।