{"_id":"66119d19d8b704f49807fe84","slug":"retired-branch-manager-of-pnb-arrested-for-embezzlement-of-rs-27-lakh-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-110554-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 27 लाख के गबन में पीएनबी का सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 27 लाख के गबन में पीएनबी का सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
Sun, 07 Apr 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने धामपुर चीनी मिल पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सेवानिवृत शाखा प्रबंधक रामअवतार प्रसाद पुत्र सुकई को 27 लाख रुपए के गबन किए जाने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी मुरादाबाद की बौद्ध विहार कॉलोनी का निवासी है। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने धामपुर में अपने कार्यकाल में फर्जी दस्तावेजों से नौ लोगों के नाम से 27 लाख रुपये का गबन किया था।
कोतवाल ने बताया कि शुगर मिल पंजाब नेशनल बैंक शाखा से सेवानिवृत्त हो चुके शाखा प्रबंधक रामअवतार प्रसाद ने क्षेत्र के नौ लोगों के नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाकर 27 लाख रुपये का गबन कर लिया था। यह मामहा तब उजागर हुआ जब शुगर मिल पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत शाखा प्रबंधक मंजू सागर ने लोन खंड के अभिलेखों की जांच की। जिनके नाम से लोन लिया गया था उन लोगों को लोन जमा करने को नोटिस जारी किए। आरोपियों ने लोन को फर्जी बता जमा करने से इंकार कर दिया।
संबंधित लोगाें की ओर से रिपोर्ट कायम कराई गई। बताया गया कि इन सभी लोगों के नाम से तीन-तीन लाख रुपये का फर्जी लोन लेकर गबन किया गया है। सेवा निवृत शाखा प्रबंधक रामअवतार का कहना है कि उसे पता नहीं उनके द्वारा ऐसा कब और कैसे हो गया। वह 2017 में सेवानिवृत हो चुके हैं। हाल में मुरादाबाद बौद्ध विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस ने आरोपी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन
- इन नौ लोगों के साथ हुई थी धोखाधड़ी
बताया गया कि जिन लोगों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 27 लाख रुपये के लोन की रकम लेकर गबन किया गया उनमें दो गांवों के नौ लोग शामिल हैं। इनमें धामपुर थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा खुर्द निवासी पवन कुमार पुत्र रामकुमार, वीर सिंह पुत्र हरपाल सिंह, निर्मल पुत्र कन्हैया, यादराम पुत्र कन्हैया, राजपाल पुत्र श्याम सिंह, ग्राम कलाली निवासी भवगती पत्नी नत्थू, रामकुमार पुत्र नत्थू, राम सिंह पुत्र नत्थू शामिल हैं।