फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Restriction on learning driving license again

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पर फिर से लगी रोक

Fri, 07 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Restriction on learning driving license again
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पर फिर से लगी रोक
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने 14 अगस्त तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पर फिर से रोक लगा दी है। इससे पूर्व भी कोरोना महामारी के चलते 22 मार्च से 31 मई तक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगाई गई थी। अभ्यर्थियों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर अगले स्लॉट की सूचना दी जाएगी, जिससे उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और आसानी से टेस्ट के लिए अगली तिथि मिल जाए।

कोरोना ने हर काम को चौपट कर दिया है। प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण शासन ने एक बार फिर से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के बनाने पर फिर से रोक लगा दी है। वर्तमान में व्यवस्था ये है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऐसा किए बिना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाता। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार शासन के निर्देश पर अब 14 अगस्त तक लर्निंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगा दी गई है। इस अवधि में जिन अभ्यर्थियों को स्लॉट मिला था, उन्हें मोबाइल पर मैसेज भेजकर सूचित किया जाएगा। इस अवधि में जिनको स्लॉट मिला है, उनका अगले माह टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से शासनादेश प्राप्त हो गया है। आगे जो भी शासन के निर्देश होंगे उसी के अनुरूप एआरटीओ कार्यालय में कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed