{"_id":"5e4442d18ebc3ee5b5719cb2","slug":"responsibility-of-the-security-administration-of-kanvadi-nazibabad-news-mrt4686380148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी : डीएम
विज्ञापन
नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर परिसर में कांवड़ यात्रा को अधिकारियों को सुझाव देते डीएम रमाकांत ?
- फोटो : NAZIBABAD
कांवड़ियों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी : डीएम
मंडावली/नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव त्यागी ने मोटा महादेव मंदिर परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कांवड़यात्रा के दौरान कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने गुलदार प्रभावित क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को सतर्क रखकर उन्हें समूह के रूप में गंतव्य के लिए रवाना करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्गों का भी निरीक्षण किया।
महाशिवरात्रि के लिए कांवड़ यात्रा मेला शुरू होते ही प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को डीएम और एसपी ने मोटा महादेव मंदिर परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम नजीबाबाद संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, नगीना सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा आदि अधिकारियों की मौजूदगी में डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा मेले के दौरान शिवभक्तों को सुरक्षित व सुगम आवागमन देना प्रशासन के नैतिक जिम्मेदारी है। शिवभक्तों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बीते दिनों गुलदार के आतंक को ध्यान में रखकर अधिकारियों से गुलदार प्रभावित क्षेत्र पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र पर अधिकारी समूह बनाकर ड्यूटी दें और शिवभक्तों को अकेले न जाने दें। उन्होंने शिवभक्तों के समूह बनाकर गंतव्य के लिए रवाना करने के निर्देश दिए। एसपी संजीव त्यागी ने कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष प्वाइंटों पर सतर्कता बरतते हुए मुस्तैद रह कर ड्यूटी करने की सलाह दी। कहा कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल का समझदारी से प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर किसी भी दशा में मीट की दुकान नहीं खुलने दी जाएंगी। उन्होंने भागूवाला-मोटा महादेव संपर्क मार्ग से कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पूर्णत: बंद रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए प्वाइंट निर्धारित किए
नजीबाबाद। डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों को शिवभक्तों के सुरक्षा के लिए विशेष प्वाइंट बताए। इनमें भागूवाला तिराहा, जटपुरा बौंडा, सूखा नदी रपटा क्षेत्र, मोटा महादेव, मालन नदी पुल क्षेत्र, मालगोदाम तिराहा आदि क्षेत्र शामिल हैं। इसके बाद डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्गों को निरीक्षण किया। डीएम ने भागूवाला-मोटा महादेव संपर्क मार्ग, कोटावाली रपटा, नजीबाबाद-हरिद्वार नहर पटरी मार्ग आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।