फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Respect will be protected

मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी

Sat, 19 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 19 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Respect will be protected
बिजनौर के जज सभागार में शपथग्रहण के दौरान अध्यक्ष राजीव चौहान को प्रमाण देते मुख्य निर्वाचन अधिकारी चरत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव चौहान, सचिव अजित पंवार सहित समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला जज पीके श्रीवास्तव ने कहा कि गरीब वादकारियों के हितों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


जिला जज ने कहा कि हम प्रण लें कि रोज एक गरीब के लिए कुछ अच्छा करेंगे। गरीब वादकारी का भला होगा तब यह धारणा बनेगी कि न्याय व्यवस्था उनके हितों की रक्षा करने में समर्थ है। यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान सदस्य पीके सिंह ने कहा कि राजनैतिक लोग नहीं चाहते कि न्याय व्यवस्था मजबूत बने। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव चौहान एवं सचिव अजित पंवार ने वकीलों को भरोसा दिलाया कि उनके मान सम्मान व हितों की पूरी तरह रक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


मेरठ बार के सचिव संजय शर्मा ने नवर्निवाचित कार्यकारिणी से वकीलों के हितों की रक्षा करने का आह्वान किया। निवर्तमान अध्यक्ष एसके बबली ने वादकारियों के हितों के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया। स्पेशल जज नसीम अहमद ने इस अवसर पर गजल व गीत प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्षकों मुख्य चुनाव अधिकारी चरत सिंह ने तथा सचिव अजित पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित राठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासनिक मुकुल राठौड़, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी विनोद तोमर, गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ सदस्य प्रमोद चौधरी, जाकिर हुसैन, नवदीप सिंह, हरदीप सिंह, केके अग्रवाल, शिव कुमार, गवर्निंग कौंसिल जूनियर सदस्य सचिन चौहान, अमित भटनागर, आशीष कौशिक, नवील अहमद, जावेद सिद्दीकी को चुनाव अधिकारी विनिश कुमार बब्लू ने शपथ दिलाई।


कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रवीण देशवाल ने किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर बार के अध्यक्ष अनूप सिंह व सचिव जितेंद्र तोमर, पूर्व सचिव सुरेंद्र मलिक, सहारनपुर कलक्ट्रेट बार अध्यक्ष अशोक पंवार, सचिव जितेंद्र पुंडीर, अमरोहा बार अध्यक्ष कृपाल सिंह यादव, नगीना बार अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, देीबंद बार अध्यक्ष सुधीर कुमार सहित न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed