कर्तव्यों का बोध करने का संकल्प लिया
धामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की धामपुर इकाई के शिक्षकों की ओर से शुक्रवार को कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा.होरी सिंह ने शिक्षकों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए देश की तरक्की में दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।
चौधरी बलदेव सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा.होरी सिंह ने कहा कि हम सभी बड़ा बनने का प्रयास तो करते हैं। पर अपने दायित्वों का सही तरह से निर्वहन करने में कंजूसी करते हैं। होनहार बनने को हम सभी को अपने कर्तव्यों का बोध करना चाहिए। तभी हम और हमारा देश विश्व में ताकतवर बन सकता है। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, नत्थू सिंह, राजवीर सिंह, नीरज कुमार, दलीप कुमार, राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, विनोद कुमार रहे। संचालन राजेंद्र सिंह ने किया।