फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolve to follow the ideals of Dr. Ambedkar

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती

Thu, 14 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Dr. Ambedkar
डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के विभिन्न संगठनों और विद्यालयों में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित और महामंत्री अतुल रोहिल्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश का संविधान लिखा था, जिसमें समाज के सभी वर्गों को बराबर सम्मान दिया गया। सभा में जिला मंत्री राजन टंडन गोल्डी, नगर मंत्री अर्पित मेहरा, ऐश्वर्या ऐरन, ठाकुर राजकिशोर, करुण पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, भाजपा नेता दीपक कर्णवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सीमा कर्णवाल, नीरज कुमार, नरेश तंवर, राहुल कश्यप, फहीम अहमद, राहुल शर्मा ने डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर देश निर्माण में भागीदारी करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed