फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolve complaints within stipulated time limit: DM

तय समय सीमा में करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम

Sun, 17 Sep 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Resolve complaints within stipulated time limit: DM
संपूर्ण समाधान दिवस में आई 38 शिकायतें, सात का निस्तारण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में होना चाहिए। उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल लोगों की मदद करने के भी निर्देश दिए।

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो गया। जिला अधिकारी ने शिकायत का निस्तारण करते समय गंभीरता बरतें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन, एसडीम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




गड्ढे भरवाने की मांग की

नगीना कोतवाली मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास हो रहे गड्ढों को भरने की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन सौंपा। जिला अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को गड्ढों तुरंत भरने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन, पंडित सचिन शर्मा,मकसूद उस्मानी, बदर मुनीम, रोहित रवि, दीपक मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




28 शिकायतों में से छह का हुआ निस्तारण
चांदपुर में अपर पुलिस अधीक्षक रामअर्ज, एसडीएम रितु रानी, सीओ सर्वम सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 28 शिकायतों में से छह का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed