फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Reservation of wards of 12 municipalities and six nagar panchayats of the district continues

Bijnor News: जिले की 12 नगरपालिकाओं और छह नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण जारी

Sat, 03 Dec 2022 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
Reservation of wards of 12 municipalities and six nagar panchayats of the district continues
बिजनौर नगरपालिका कार्यालय। - फोटो : BIJNOR

अभी निकाय चुनावों की तारीख तो तय नहीं हुई है, लेकिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। निकायों के वार्ड आरक्षण शुक्रवार को शासन ने जारी कर दिया। जिले की 12 नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों के वार्ड का आरक्षण जारी हुआ है।

विज्ञापन


वहीं वार्ड आरक्षण की सूची जारी होते ही सभासद बनने का सपना देख रहे उन तमाम लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया, जिनके वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित नहीं हुआ है। हालांकि कई संभावित उम्मीदवारों के चेहरे अपने वर्ग के लिए आरक्षित देख चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


बिजनौर नगर पालिका की बात करें, यहां सीमा विस्तार के बाद पहला चुनाव हो रहा है। पिछले चुनाव तक बिजनौर नगर पालिका में 25 वार्ड हुआ करते थे, अब 32 वार्ड हो गए हैं। ग्रामीण आबादी जो पालिका में शामिल हुई है, उसे भी शहर की सरकार चुनने का मौका मिलेगा। बिजनौर पालिका के वार्ड नंबर एक को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड दो को पिछड़ा वर्ग महिला के आरक्षित किया गया है। वार्ड तीन और चार एससी वर्ग, पांच और छह महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। सात में पिछड़ा वर्ग जबकि आठ में पिछड़ा वर्ग महिला का आरक्षण है। नौ और दस महिलाओं के लिए, 11 में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण है। वार्ड 12, 14, 15, 16, 18, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 और 31 को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड 13 में ओबीसी महिला जबकि 19, 28 और 30 में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण है। वार्ड नंबर 17, 20 और 32 भी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर में महिलाओं के लिए नौ वार्ड आरक्षित
किरतपुर नगरपालिका के वार्डों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है है। किरतपुर नगरपालिका में कुल 25 वार्ड है। जिनमें वार्ड एक आंबेडकर नगर महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड दो छज्जुपुरा में अनारक्षित, वार्ड तीन भुड्डी में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड चार वाल्मीकि बस्ती में अनसूचित जाति, वार्ड पांच हसनपुरा में महिला, वार्ड छह वलीपुरा में अनुसूचित जाति, वार्ड सात नवादा में अनारक्षित, वार्ड आठ लाड़पुरा में अनारक्षित, वार्ड नौ चमारान में महिला वर्ग, वार्ड दस मिर्जापुरा में पिछड़ा वर्ग, वार्ड 11 चौहनान में अनारक्षित, वार्ड 12 काजियान में पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 13 बागवानान में महिला वर्ग, वार्ड 14 बुद्धूूपाडा अनारक्षित, वार्ड 15 किला महिला, वार्ड 16 शीशग्रान में अनारक्षित, वार्ड 17 चाहरौनक अनारक्षित, वार्ड 18 मिल्कियान पिछड़ा वर्ग, वार्ड 19 महाजनान अनारक्षित, वार्ड 20 झंडा अनारक्षित, वार्ड 21 अफगानान महिला, वार्ड 22 अंसारियान पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 23 अहमदखेल में पिछड़ा वर्ग, वार्ड 24 लुकमानपुरा में अनारक्षित, वार्ड 25 मीठाशहीद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

नगीना पालिका में 11 वार्ड हैं अनारक्षित
नगीना नगरपालिका के वार्ड आरक्षण की सूची जारी किए जाने के बाद सभासद का चुनाव लड़ने का सपना संजोए बैठे तमाम नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया। आरक्षण सूची में अपनी मनमर्जी का आरक्षण देख कई नेता गदगद नजर आ रहे हैं। पालिका के 25 वार्ड की जारी आरक्षण सूची में 11 वार्ड अनारक्षित हैं। छह वार्ड महिला, एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जाति महिला, चार पिछड़ा वर्ग और एक वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 1, 5, 13,15,16,18,20, 21, 22, 23 और 24 अनारक्षित हैं। वार्ड नंबर 2, 8,11,12,14,17 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर तीन अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर चार अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 6,7,19,25 को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 9 और 10 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है।

अफजलगढ़ में छह वार्ड महिलाओं के लिए
अफजलगढ़ नगर पालिका के गौहरअली खां उत्तरी वार्ड नंबर एक, बेगमसराय पश्चिमी वार्ड छह, जैनुलाबेदीन पश्चिमी वार्ड संख्या 18, जैनुलाबेदीन उत्तरी वार्ड संख्या 19, नेजोसराय उत्तरी वार्ड संख्या 23 व नेजोसराय पश्चिमी वार्ड संख्या 24 को महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। किला पूर्वी वार्ड संख्या दो, अनुसूचित जाति महिला तथा मंझोली उत्तरी वार्ड संख्या 22, नेजोसराय दक्षिण वार्ड 25 पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बेगमसराय पूर्वी वार्ड संख्या सात, नेजोसराय पूर्वी वार्ड संख्या आठ, नायकसराय उत्तरी वार्ड संख्या 10, मुमताज हुसैन पूर्वी वार्ड 12, पिछड़ा वर्ग के लिए तथा किला उत्तरी वार्ड संख्या तीन, गौहरअली खां पूर्वी वार्ड संख्या चार, चिरंजीलाल वार्ड संख्या पांच, नायकसराय दक्षिण वार्ड संख्या नौ, नायकसराय पश्चिम वार्ड 11, मियाजीमौखा पूर्वी वार्ड संख्या 13, मियाजीमौखा उत्तरी वार्ड संख्या 14, मुमताज हुसैन पश्चिमी वार्ड संख्या 15, किला दक्षिणी वार्ड संख्या 16, गौहरअली खां पश्चिमी वार्ड संख्या 17, जैनुलाबेदीन दक्षिणी वार्ड संख्या 20 तथा मंझोली दक्षिण वार्ड संख्या 21 को अनारक्षित घोषित किया गया है।

स्योहारा और सहसपुर के वार्ड आरक्षण
स्योहारा नगर पालिका के वार्ड एक अनुसूचित जाति महिला, वार्ड दो, तीन और छह, आठ अनारक्षित है। वार्ड चार अनुसूचित जाति, वार्ड पांच और सात पिछड़ा वर्ग, वार्ड 9 व 11, 18 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 10,12, 13, 14,17,21 महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड 15,16,19, 20, 22,23, 24 भी अनारक्षित हैं। वहीं वार्ड 25 पिछड़ा वर्ग घोषित किए गए है।

नगर पंचायत सहसपुर में वार्ड एक और 15 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 3 महिला, वार्ड 4, 5, 6, 7, 8, 10, 13, 14 अनारक्षित हैं। वार्ड 9, 12 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 11 महिला के लिए आरक्षित है।

हल्दौर में पांच वार्ड सामान्य वर्ग महिला के लिए
पांच वार्ड में सामान्य वर्ग की महिला, नौ वार्ड अनारक्षित, दो वार्ड में पिछड़ा वर्ग महिला, तीन वार्ड में अनुसूचित जाति और दो वार्ड में अनुसूचित जाति की महिला का आरक्षण जारी हुआ है।

मोहल्ला जमनावाला और आंबेडकर नगर में महिला, राजीवनगर और मोहल्ला भूड़ उत्तर में पिछड़ा वर्ग महिला, मालीवाला कुंआ, मोहल्ला राजीवनगर उत्तरी, महलवाला, रईसान, शहीद स्मारक, वैश्यान अनारक्षित हैं। जबकि खेड़ा दक्षिण और धूलिया वाला में अनुसूचित जाति महिला, तोल्लावाला, चौधरियान और चमनवाला में अनुसूचित जाति का आरक्षण है। हरवंश बाजार, खेड़ा उत्तर, सैमीवाला में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण है।

बढ़ापुर के आठ वार्ड अनारक्षित
बढ़ापुर नगर पंचायत में वार्ड संख्या एक, तीन, आठ, 11, 12, 13,14 और 15 अनारक्षित हैं। वार्ड संख्या छह, 10, चार और पांच पिछड़ा वर्ग महिला एवं वार्ड दो अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

झालू के दो वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
झालू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 02, 08, 09, 10, 11, 12 को अनारक्षित, वार्ड नंबर 06, 13 को पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर एक, पांच, 14 को महिला, वार्ड तीन और चार को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड सात को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

धामपुर नगरपालिका में अनारक्षित किए गए 12 वार्ड
वार्ड नंबर दो, तीन, चार, पांच, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 24, 25 को अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर एक में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षण तय किया गया है। वार्ड नंबर छह, सात, 13 महिलाओं के लिए आरक्षित है। जबकि वार्ड नंबर आठ, 18 पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरिक्षत हैं। वार्ड नंबर 12, 14, 15, 23 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

चांदपुर में 12, नूरपुर में नौ वार्ड अनारक्षित घोषित
नगरपालिका परिषद चांदपुर के लिए जारी सूची के अनुसार वार्ड 3, 5, 6, 7, 8, 11, 16, 18, 20, 21, 22 और 25 अनारक्षित घोषित किए गए हैं। जबकि वार्ड नंबर एक और 17 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड दो अनुसूचित जाति महिला तथा 9, 10, 12, 13, 15 और 24 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। वार्ड चार, 14, 19 और 23 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। नूरपुर में 25 वार्ड हैं, जिनमें से रविदासनगर अ, रविदासनगर ब, रामनगर ब, शहीदनगर, रामनगर ब, गोविंदनगर, इस्लामनगर प्रथम, कबीरनगर ब, गोविंदनगर अनारक्षित घोषित किए गए हैं। हजरतनगर ब व इस्लामनगर द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। इसके अलावा गांधीनगर अ अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है।

बंजारन, इस्लामनगर द्वितीय स, इस्लामनगर ब, रविदासनगर अ पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। रामनगर द्वितीय, हजरतनगर अ पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। शाहीदनगर ब प्रथम शहीदनगर ब द्वितीय, मोहम्मदनगर हजरतनगर द्वितीय अ पर महिला उम्मीदवार लड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed