{"_id":"60de0a878ebc3ebc323e464b","slug":"rescued-a-woman-who-committed-suicide-bijnor-news-mrt5454239145","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी करने पहुंची महिला को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी करने पहुंची महिला को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदकुशी करने पहुंची महिला को बचाया
बिजनौर। परिजनों से नाराज होकर एक महिला ने गंगा बैराज में जान देने के लिए छलांग लगाने की कोशिश की। एक सिपाही ने महिला को पकड़ लिया। महिला को समझाकर परिजनों को बुलाने के बाद उन्हें सौंप दिया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला खुदकुशी के इरादे से गंगा बैराज पर पहुंची। महिला ने गंगा में छलांग लगाने की कोशिश की तो वहां मौजूद मजदूरों ने शोर मचा दिया। एक सिपाही दौड़कर वहां पहुंचा। महिला ने गंगा में कूदने की कोशिश की तो सिपाही ने उसे पकड़ लिया। घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला से खुदकुशी का कारण पूछा गया। महिला को पुलिस थाने ले आई। उसके ससुरालवालों को वहां बुला लिया। शहर कोतवाल राधेश्याम के मुताबिक महिला की हाल ही में मंडावर क्षेत्र में शादी हुई थी। महिला किसी से फोन पर बात करती थी। परिजन इस बात से नाराज थे और उसे नसीहत दे रहे थे। इस अनबन के चलते ही महिला खुदकुशी करने गई थी। महिला को उसके ससुरालवालों को सौंप दिया है।