{"_id":"6095882a8ebc3ef640368c1b","slug":"report-on-12-firing-case-in-village-baldia-bijnor-news-mrt5374488188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बल्दिया में फायरिंग मामले में 12 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बल्दिया में फायरिंग मामले में 12 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

हल्दौर। गांव बल्दिया में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान एवं हारे प्रत्याशी के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण शांति बनी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
थाना क्षेत्र के गांव बल्दिया में नव निर्वाचित ग्राम रोहित कुमार ने आशुतोष को हराया था। ग्राम प्रधान रोहित कुमार गांव में एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों को सांत्वना देकर अपने घर लौट रहे थे। ग्रामवासियों के अनुसार हारे प्रत्याशी आशुतोष और उसके साथियों ने रोक कर मारपीट शुरू कर दी। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले, पथराव हुआ और फायरिंग हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए थे और गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया था। पुलिस ने ग्राम प्रधान के भाई मोहित कुमार की तहरीर पर आशुतोष, दीपक कुमार, सोनू, मुकेश कुमार, विपिन कुमार के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। वहीं आशुतोष ने उसके पशुशाला के समीप गांव निवासी बीरबल की बुग्गी न हटाने पर हुई मारपीट में ग्राम प्रधान रोहित कुमार, मोहित कुमार, अंकुर कुमार, आशीष, नितिन, रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।