फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report of theft against shooting coach

स्टेडियम सेएयर पिस्टल चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Report of theft against shooting coach
शूटिंग कोच के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक खिलाड़ी की स्टेडियम के शूटिंग रेंज से एक एयर पिस्टल चोरी हो गई। खिलाड़ी ने शूटिंग कोच पर एयर पिस्टल चोरी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शूटिंग कोच सैय्यद सादिक अनीश ने खिलाड़ी की लापरवाही से पिस्टल खो जाने की बात कही है।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव चांदा नंगली निवासी अभिषेक चौधरी (16) पुत्र अवधेश कुमार ने शहर कोतवाली में पिस्टल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभिषेक के पिता अवधेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र गांव नांगल जट स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। वह नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बिजनौर में काफी समय से एयर पिस्टल शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। शूटिंग के अभ्यास के लिए अभिषेक को करीब डेढ़ लाख रुपये की एयर पिस्टल खरीद कर दी थी। प्रतिदिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अन्य खिलाड़ियों की तरह वह भी अपनी पिस्टल शूटिंग रेंज में ही छोड़ देता था। 19 दिसंबर 2019 को भी अभ्यास के बाद उसने अपनी एयर पिस्टल वहीं पर रखी और घर आ गया। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को बिजनौर में सीएए के विरोध में हुई हिंसा के बाद उनका पुत्र करीब हफ्ते तक अभ्यास के लिए स्टेडियम नहीं जा पाया। स्थिति सामान्य होने पर 25 दिसंबर को जब वह फिर से स्टेडियम पहुंचा, तो उसे अपनी एयर पिस्टल गायब मिली। काफी तलाश करने पर जब उसकी पिस्टल नहीं मिली तो उसने कोच से पूछा, लेकिन कोच ने पिस्टल की कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया। एयर पिस्टल चोरी होने पर उन्होंने शूटिंग कोच के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

शूटिंग रेंज में सामान रखने की नहीं है इजाजत
शूटिंग कोच सैय्यद सादिक अनीश ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज में किसी भी खिलाड़ी को अपना कोई भी सामान रखने को मना किया गया है। इस बात से खिलाड़ियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है और इससे संबंधित नोटिस भी दीवार पर चिपकाया गया है। यदि किसी भी खिलाड़ी की कोई एयर पिस्टल चोरी होती है, तो यह उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed