फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report of irregularities in Gram Panchayats in four days

जांच अधिकारी ग्राम पंचायतों की अनियमितताओं की जांच में नहीं ले रहे हैं दिलचस्पी

Thu, 09 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Report of irregularities in Gram Panchayats in four days
बिजनौर। जिले की सैकड़ों ग्रामपंचायतों की अनियमितताओं की शिकायत जांच के लिए लंबित है। आरोप है कि जांच अधिकारी शिकायतों को निपटाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे। इसको लेकर हल्दौर ब्लॉक के ग्रामीण सीडीओ से मिले। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए जांच अधिकारी को चार दिन में जांच फाइनल करने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। ग्राम पंचायतों के चुनाव इसी साल है। गांवों में चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लोगों ने ग्राम पंचायतों की विकास कार्यों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी हैं। बताया गया कि डीपीआरओ दफ्तर में सैकड़ों शिकायत ऐसी लंबित हैं जिनमें शिकायतकर्ता ने निर्माण कार्यों में गड़बड़ी समेत अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार बताते हैं कि ग्रामीण डीएम को शिकायत पत्र देते हैं। डीएम के यहां से आई शिकायतों को तुरंत जांच अधिकारी को भेज दिया जाता है। डीपीआरओ ने माना है कि जांच अधिकारियों को अपने विभागीय काम होने से जांच की गति धीमी है। हल्दौर ब्लॉक के गांव नवादा के लोग सीडीओ को बताया कि वे करीब एक माह पहले ग्राम पंचायत में वित्तीय घोटाले की शिकायत की थी। अभी तक कोई भी अधिकारी जांच के लिए गांव में नहीं पहुंचा है। सीडीओ ने जांच अधिकारी के गांव में नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने कहा है कि शासकीय कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं है। आदेश दिए कि चार दिन में जांच कर सूचित करें। विकास भवन आए अफजलगढ़, नूरपुर तथा कोतवाली ब्लॉक के ग्रामीणों का कहना है कि वे ग्राम पंचायतों की धांधलियों की जांच के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। शिकायती पत्र दिए महीनों हो गए हैं। जांच अधिकारी काम की अधिकता की बात कहकर जल्द जांच को आने की बात कहकर टाल देते हैं। आरोपी जांच दबाने की कोशिशों में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed